फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा में पकड़े गए दो और नकलची

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा में पकड़े गए दो और नकलची
विज्ञापन

बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ की परंपरागत पाठ्यक्रम की सम-सेमेस्टर परीक्षा सोमवार को भी जारी रही। डीएवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एलएलबी की परीक्षा के दौरान दो नकलची पकड़े गए हैं। डीएवी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य और परंपरागत पाठ्यक्रम की सम-समेस्टर परीक्षा के नोडल अधिकारी प्रो. विकास शर्मा ने बताया कि परीक्षा में एमए-एमएससी प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। जिले में छह परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा जारी है। सोमवार को कॉलेज में पहली पाली में एलएलबी की परीक्षा में दो नकलची पकड़े गए। इन दोनों नकलची छात्रों का केस बनाकर विश्वविद्यालय को भेज दिया है। उन्होंने बताया कि विगत सप्ताह भी परीक्षा के दौरान कॉलेज में उड़नदस्ते ने चार परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा था। उन्होंने परीक्षार्थियों को चेतावनी दी है कि किसी भी कीमत पर नकल नहीं करने दी जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें