फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा को बजट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा के लिए बजट जारी
विज्ञापन

- कक्षा एक के छात्रों की होगी मौखिक परीक्षा
- कक्षा दो से पांचवीं तक के प्रति छात्र पर खर्च होंगे 10 रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए बजट भी जारी हो गया है। इस संबंध में शिक्षा निदेशक (बेसिक) की ओर से सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी हो गए हैं।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशक (बेसिक) डॉ. सवेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा के लिए बजट जारी करने के आदेश के साथ अन्य निर्देश भी दिए हैं। आदेश है कि कक्षा के छात्र-छात्राओं की मौखिक परीक्षा होगी। कक्षा दो से पांचवीं तक की वार्षिक परीक्षा संपन्न करवाने के लिए प्रति छात्र 10 रुपये की राशि व्यय की जाएगी। इसमें से 2.50 रुपये में प्रश्नपत्रों का मुद्रण होगा, जबकि 7.50 रुपये उत्तर पुस्तिका पर व्यय होंगे। इसी तरह कक्षा छह से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षा के लिए प्रति छात्र 20 रुपये की धनराशि व्यय की जाएगी। इसमें से पांच रुपये प्रश्नपत्र मुद्रण करवाने और 15 रुपये की राशि उत्तर पुस्तिकाओं पर व्यय होगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के अनुसार विभाग की ओर से बजट जारी हो गया है। शिक्षा निदेशक (बेसिक) की ओर से जारी किए गए आदेशों का पालन करते हुए वार्षिक परीक्षा करवाने की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें