सीबीएसई जिला टॉपर विपिन को पीएमओ का न्यौता
फोटो समाचार। फाइल नं 12 बुल 76 जेपीजी में
-गणतंत्र दिवस पर दिल्ली राजपथ पर होगा सम्मान
-पूरे देश के 100 टॉपरों को भेजा गया है यह न्यौता
हेमंत कौशिक
जहांगीराबाद। सीबीएसई इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में जिला टॉपर बी के सीनियर सेकेंडरी कालेज के छात्र विपिन चौधरी को सम्मानित करने के लिए पीएमओ से बुलावा आया है। जिला टॉप करने के साथ विपिन ने पूरी देहरादून रीजन में चौथी रैंक हासिल की थी। इस सफलता के लिए उसे 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर होने वाले कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। पीएमओ से बुलावा आने पर विपिन के पैतृक गांव व उसके कालेज में खुशी का माहौल है।
जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव डूंगरा जाट में सामान्य किसान राजेंद्र चौधरी-मंजू देवी के परिवार में जन्मे विपिन ने 98.6 प्रतिशत अंक हासिल करने के साथ मैथ व कैमेस्ट्री में पूरे 100 में से 100 नंबर हासिल किए थे। वहीं कंप्यूटर साइंस व फिजिक्स में 99 अंक हासिल किए थे। करीब छह माह पूर्व 21 जून को विपिन व उसके माता-पिता को लखनऊ में आमंत्रित कर खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित कर एक लाख रुपये का चैक, लैपटॉप व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया था। विपिन के पास पीएमओ ऑफिस से एक पत्र पहुंचा है, जिसमें 26 जनवरी को राजपथ पर शामिल होने का बुलाबा है। पत्र में उसके माता-पिता को भी जहां आमंत्रित किया गया है वही उनका किराया देने की भी बात कही गई है। वर्तमान में विपिन दिल्ली के सेंट स्टेफन कालेज से फिजिक्स ऑनर्स कर रहे हैं। बी के सीनियर सेकेंडरी स्कूल के निदेशक नरेंद्र शर्मा, डा. रीता शर्मा व प्रधानाचार्य एन के त्यागी ने बताया कि कालेज में भी विपिन के जूनियर छात्र-छात्राओें ने ख्ुाशी मनाई। इन सभी ने विपिन व उसके माता-पिता को फोन कर बंधाई भी दी है। विपिन ने बताया कि वह भी इस बुलाबे पर बेहद खुश है और अब उसे 26 जनवरी पर प्रधानमंत्री से रूबरू होने का इंतजार है।