फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

848 सहायक अध्यापकों की पदोन्नति के लिए लिस्ट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
848 सहायक अध्यापकाें की पदोन्नति के लिए सूची जारी
विज्ञापन

- पदोन्नत होने वाले शिक्षक प्राथमिक विद्यालय में बनेंगे प्रधानाध्यापक
- पदोन्नत लिस्ट में शामिल शिक्षकों की 17 जनवरी तक मांगी आपत्ति
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्राथमिक स्कूलों के 848 सहायक अध्यापकों की पदोन्नति के लिए सूची जारी कर दी है। यह सभी शिक्षक पदोन्नत होकर प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक बनेंगे। पदोन्नति सूची में शामिल शिक्षकों की 17 जनवरी तक आपत्ति भी मांग ली हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों शासन और बेसिक शिक्षा विभाग ने प्राथमिक स्कूलों के सहायक अध्यापकों को नियमानुसार पदोन्नत करने के आदेश दिए थे। लेकिन, शुरूआत में विभागीय अफसरों की ओर से पदोन्नति का काम कछुआ गति से चला। इस पर शिक्षक नेताओं ने आपत्ति जताई और कई बार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर पदोन्नति की लिस्ट जारी करने की मांग की थी। कई बार मांग करने के बाद भी पदोन्नति की लिस्ट जारी नहीं होने पर शिक्षकों में रोष गहरा रहा था। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद आखिर अब जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 848 सहायक अध्यापकों की पदोन्नति के लिए सूची जारी कर दी है। यह सूची कार्यालय में भी चस्पा कर दी है। पदोन्नति की सूची जारी होने से उसमें शामिल सहायक शिक्षकों में खुशी की लहर है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि प्राथमिक स्कूलों के 848 सहायक अध्यापकों की पदोन्नत सूची जारी कर कार्यालय में चस्पा कर दी है। इसके साथ ही जारी सूची पर 17 जनवरी तक आपत्ति प्राप्त की जाएगी। आपत्ति निस्तारण के बाद इन सभी शिक्षकों को प्राथमिक स्कूलों में पदोन्नति देते हुए प्रधानाध्यापक बनाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें