फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 परीक्षा केंद्र संवेदनशील, नियुक्त होंगे स्टेटिक मजिस्ट्रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
22 संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर नियुक्त होंगे स्टेटिक मजिस्ट्रेट
विज्ञापन

- यूपी बोर्ड परीक्षा में परीक्षा केंद्रों की चाक चौबंद सुरक्षा की तैयारी हुई तेज
- अन्य परीक्षा केंद्रों की निगरानी को तैनात किए जाएंगे 25 सेक्टर मजिस्ट्रेट
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। यूपी बोर्ड में परीक्षा केंद्रों की चाक चौबंद सुरक्षा की तैयारी तेज हो गई है। जिले में 22 परीक्षा केंद्र संवेदनशील मानते हुए वहां पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए जाएंगे। वहीं अन्य परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए 25 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती होगी।
विज्ञापन

जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए 99 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन पर हाईस्कूल और इंटर के करीब 81 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को नकल रहित करवाने के लिए इस बार जहां परीक्षा सीसीटीवी कैमरे और कड़ी सुरक्षा के बीच होगी। वहीं, शिक्षक और कर्मचारियों के अलावा सभी परीक्षार्थियों के आधार कार्ड जरूरी कर दिए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के साथ अन्य सुविधाएं भी चकाचक करने के आदेश हो चुके हैं। इसके लिए परीक्षा केंद्र के व्यवस्थापकों द्वारा तैयारी लगातार जारी है। कक्ष निरीक्षकाें के पहचान पत्र जारी किए जा रहे हैं। इसके साथ ही अब परीक्षा पर नजर रखने के लिए मजिस्ट्रेट तैनात करने की तैयारी शुरू हो गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि जिले में इस बार किसी ऐसे विद्यालय को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है, जो संवदेनशील की श्रेणी में आता हो। मगर, दूर-दराज क्षेत्र के 22 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील मानते हुए उन पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही अन्य परीक्षा केंद्रों पर 25 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। इनमें 20 मजिस्ट्रेट स्थायी और पांच मजिस्ट्रेट अतिरिक्त शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि जिले में परीक्षा को नकल रहित करवाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें