फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादल छाने के साथ बढ़ी शीतलहर, पारे में भी हुआ इजाफा

विज्ञापन
विज्ञापन
बादल छाने के साथ बढ़ी शीतलहर, पारे में भी हुआ इजाफा
विज्ञापन


बुलंदशहर। मौसम में एक बार फिर बदलाव हो गया। बृहस्पतिवार को बादल छाने के साथ शीतलहर की रफ्तार बढ़ गई। वहीं पारे में भी इजाफा हो गया। मौसम में बदलाव को देख सभी हैरान हो गए। मौसम वैज्ञानिक बारिश की संभावना नहीं जता रहे। उनका कहना है कि यह कोहरे के बादल हैं और अब पारे में लगातार इजाफा होगा। पहाड़ों पर बर्फबारी जारी रहने से शीतलहर का असर भी रहेगा।
विज्ञापन

मौसम बार-बार रंगत बदल रहा है। कभी अधिक ठंड, कोहरा और शीतलहर तो कभी गर्माहट का अहसास जारी है। पिछले काफी दिनों से पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते इसका असर मैदानी क्षेत्र में बरकार है। कुछ दिन पहले हुई बारिश के बाद ठंड का असर बढ़ गया था। साथ ही शीतलहर, पाला और हल्का कोहरा भी जारी रहा। अब बुधवार को बादल छा जाने से मौसम में बदलाव आ गया। बृहस्पतिवार की सुबह से ही बादल छा गए और कोहरा भी रहा। इसके साथ ही शीतलहर चलने लगी, जिससे ठंडक का अहसास भी बढ़ गया। साथ ही पारा भी बढ़ गया है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 21 और 10 डिग्री सेल्सियस हो गया। शुक्रवार को भी इतना ही तापमान रहने की संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज ने छाए बादलों को कोहरे के बादल बताए हैं। उनका कहना है कि बारिश की कोई संभावना नहीं बन रही है। जब तक पहाड़ों पर बर्फबारी रहेगी, तब तक शीतलहर जारी रहेगी। इसके साथ ही तापमान में अब लगातार बढ़ोतरी की संभावना भी बन रही है। इस मौसम में स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें