फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर किशोरी के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म
विज्ञापन

नरसैना। थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते दिनों आरोपी पड़ोसी युवक ने किशोरी को घर में अकेला पाकर उसके साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। किसी अन्य शहर में नौकरी करने वाले पीड़िता के पिता ने सोमवार को गांव लौट कर मामले की जानकारी होनेे पर आरोपी युवक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ दूसरे शहर में रहकर नौकरी करता है। गांव में उसके पुत्र-पुत्री और माता-पिता रहते हैं। बीते 18 सितंबर को उसकी पुत्री घर में अकेली थी। इस दौरान गांव निवासी पड़ोसी युवक घर में घुस आया और तमंचे के बल पर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी युवक पीड़िता को मामले में किसी से भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़िता डर के कारण चुप रही और अब माता-पिता के लौटने पर जानकारी दी, जिसके बाद पीड़ित पिता ने सोमवार को मामले में आरोपी युवक ललित के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ने बताया कि किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई ही जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें