दूसरी मेरिट में भी नहीं भरी महाविद्यालयों में सीटें
सिकंदराबाद। स्नातक में प्रवेश को लेकर विवि द्वारा जारी की गई दूसरी कट ऑफ लिस्ट के बाद भी नगर के महाविद्यालयों की सीटें नहीं भरी है। अब महाविद्यालयों को ओपन लिस्ट का इंतजार है।
स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 जून थी। 20 जून को विवि ने प्रथम, 27 जून को द्वितीय कट ऑफ जारी की थी। द्वितीय कट ऑफ में नगर के जेएस पीजी कालेज में सामान्य वर्ग के लिए बीए की कट ऑफ 57.6 प्रतिशत, ओबीसी के लिए 53.4 प्रतिशत, एससी के लिए 52.6 प्रतिशत है। बीकॉम की कट ऑफ सामान्य वर्ग की 43 प्रतिशत, ओबीसी की 42.8 प्रतिशत थी। अग्रसेन पीजी कालेज में बीकॉम में सामान्य वर्ग की कट ऑफ 73 प्रतिशत, ओबीसी की 70.6 प्रतिशत, एससी की 59.2 प्रतिशत है। बीएसी में सामान्य वर्ग की कट ऑफ 70 प्रतिशत, ओबीसी की 69.2 प्रतिशत, एससी की 59.2 प्रतिशत थी। दूसरी कट ऑफ में सम्मलित छात्र-छात्राओं के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि थी। अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद भी महाविद्यालयों में सीटें खाली पड़ी हुई है। जेएस की प्रधानाचार्या डा. स्वप्ना उप्रेती ने बताया कि उनके विद्यालय में बीए में 372 सीटों के सापेक्ष 230 सीटों पर प्रवेश हुआ है। बीए सेल्फ फाइनेंस में 505 सीटों के सापेक्ष 140 सीटों पर, बीकॉम में 240 सीटों के सापेक्ष 145 सीटों पर प्रवेश लिया किया। अग्रसेन पीजी कालेज, काका गर्ल्स पीजी कालेज, वाल्सन कालेज में भी दूसरी कट आफ लिस्ट बड़ी संख्या में सीटें खाली हैं। सीटें भरने के लिए अब महाविद्यालयों को ओपन लिस्ट का इंतजार है।