फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला बोगी में सफर कर रहे 19 यात्री दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला बोगी में सफर कर रहे 19 यात्री दबोचे
विज्ञापन

खुर्जा जंक्शन। स्टेशन पर अलीगढ़-पलवल पैसेंजर की महिला बोगी में सफर करते हुए आरपीएफ-जीआरपी की टीम ने 19 लोगों को पकड़ लिया। बुधवार सुबह हुई कार्रवाई से सफर कर रहे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। पकड़े गए यात्रियों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने के लिए अलीगढ़ भेजा गया है। ट्रेनों में आए दिन हो रही छेड़छाड़ की घटनाओं की शिकायत पर जीआरपी-आरपीएफ ने बुधवार को संयुक्त अभियान चलाते हुए छापेमारी की। सुबह करीब नौ बजे अलीगढ़-पलवल एक्सप्रेस पहुंचने पर जब टीम ट्रेन में पहुंची तो सफर कर रहे यात्रियों में भगदड़ मच गई। महिला बोगी में सफर कर रहे कई यात्री कूद कर भागने लगे, लेकिन पहले से सतर्क टीम ने 19 यात्रियों को धर दबोचा। आरपीएफ प्रभारी नवल किशोर ने बताया कि समय-समय पर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें