पावर लिफ्टिंग स्टेट चैंपियनशिप में दीपक को गोल्ड
खुर्जा। चंदौसी में हुई उत्तर प्रदेश पावर लिफ्टिंग स्टेट चैंपियनशिप में खुर्जा के दीपक कुमार ने स्वर्णपदक प्राप्त किया। इस सफलता के बाद उनका चयन राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए हो गया है। चंदौसी स्थित रामबाग स्टेडियम में 29 अप्रैल से 1 मई तक पावर लिफ्टिंग स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। वहां 42 जिलों से आए 1000 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। बुलंदशहर जनपद से खुर्जा के दीपक कुमार ने प्रतिनिधित्व किया। बुधवार को नगर लौटने पर दीपक का स्वागत किया गया। कोच पिंटू राना, प्रशांत शर्मा, अमित शर्मा दीपू गौतम, कपिल आदि ने दीपक कुमार को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं दी। ब्यूरो