फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे के चलते चार एक्सप्रेस हुई रद्द,यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
घने कोहरे के चलते चार एक्सप्रेस ट्रेन रद्द
विज्ञापन

खुर्जा जंक्शन। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर घने कोहरे के चलते चार एक्सप्रेस ट्रेनों को रेलवे बोर्ड ने आगामी आदेश तक रद्द कर दिया है। रेलवे के फैसले से हजारों यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं दूसरी ओर पुरुषोत्तम एक्सप्रेस चेन पुलिंग के चलते बीस मिनट तक मुख्य लाइन पर खड़ी रही। एसएस पीके गुप्ता ने बताया कि दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर घने कोहरे के चलते नई दिल्ली से लखनऊ जाने वाली गोमती एक्सप्रेस, पुरानी दिल्ली से अल्लीपुर द्वार जाने वाली महानंदा, आनंद विहार से सीतामढ़ी जाने वाली लिच्छवी और पुरानी दिल्ली से मालदा जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस को रेलवे बोर्ड ने आगामी आदेशों तक रद्द कर दिया है। वहीं पुरी से नई दिल्ली जा रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में किसी यात्री ने चेन पुलिंग कर दी। इसके चलते ट्रेन लगभग 20 मिनट मुख्य लाइन पर खड़ी रही। अचानक एक्सप्रेस रुकने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें