फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब डाकिया करेंगे बिजली कनेक्शनों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
अब डाकिया करेंगे बिजली कनेक्शनों की जांच
विज्ञापन

- सौभाग्य योजना को सफल बनाने में करेंगे मदद
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई सौभाग्य योजना में अब डाकिया डाक बांटने के साथ बिजली कनेक्शन की जांच करेंगे। डाकिया डाक बांटने के दौरान हैंड हेल्ड मशीन से विद्युतहीन घरों का सर्वे कर इसकी रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा गत माह चालू की गई सौभाग्य योजना को हर घर तक पहुंचाने के लिए अब डाकिया भी विद्युत विभाग की मदद करेंगे। डाकियों के माध्यम से ही सरकार को सही सूचना मिलने की उम्मीद है। इसके लिए डाकियों को जल्द ही हैंड हेल्ड मशीन वितरित की जाएगी। इस योजना को सफल बनाने के लिए डाकियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। डाकिया सौभाग्य योजना को सफल बनाने के लिए और केंद्र सरकार की हर घर बिजली देने के लिए गांव-गांव गली-गली में घूमकर इसकी जानकारी हासिल कर इसकी रिपोर्ट बनाएंगे। ये सभी जानकारी डाकिया हैंड हेल्ड मशीन के जरिए सरकार तक पहुंचाएंगे। एसई अजय अग्रवाल ने बताया कि केंद्र सरकार की सौभाग्य योजना को सफल बनाने के लिए डाकियों को भी इस योजना से जोड़ा गया है। इस योजना के लिए जल्द ही डाकियों को हैंड हेल्ड मशीन देकर सर्वे करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें