फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब शहर में दिखे कूड़ा तो मोबाइल एप पर करें शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
अब शहर में दिखे कूड़ा तो ‘स्वच्छता’ पर करें शिकायत
विज्ञापन

फोटो
- शासन ने नगर पालिका क्षेत्र को साफ-सुथरा करने के लिए जारी किया एप
- एप डाउनलोड करने के मामले में जिले का प्रदेश में आठवां स्थान
- स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 के लिए नगर पालिका कर रही है तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
यदि आपको शहर में कहीं पर कूड़ा पड़ा दिखता है तो इसकी शिकायत के लिए अब नगर पालिका के दफ्तर जाने की आवश्यकता नहीं है। शासन द्वारा शुरू किए गए मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से लोग सीधे इसकी शिकायत कर सकते हैं। एप्लीकेशन को डाउनलोड करने के मामले में जिले का प्रदेश में आठवां स्थान है।
स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 के तहत प्रदेश को साफ-सुथरा करने के लिए शासन द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है। स्वच्छता सर्वेक्षण में देश की सभी नगर पालिका व पंचायतों को एक रैंकिंग दी जाएगी। सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल करने वाली नगर पालिका और पंचायतों को बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी। इसके चलते सभी नगर पालिका अफसर इसकी तैयारियों में जुटे हैं। सर्वेक्षण के तहत शहरों को साफ बनाने के लिए शासन ने एक मोबाइल एप लांच कर लोगों को शिकायत करने का नया माध्यम दिया है। शहर में फैली गंदगी के चलते लोगों को काफी परेशानी होती है और शिकायत के लिए दफ्तरों में चक्कर काटना पड़ता है, जिसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। अब शासन ने ‘स्वच्छता’ नामक मोबाइल एप लांच कर लोगों को सीधे शिकायत करने की सुविधा दी है। एप पर शिकायत करने के बाद अधिकारियों द्वारा तुरंत निस्तारण करवाया जाएगा।
विज्ञापन


देश में 373 वें पायदान पर नगर पालिका
मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करने के मामले में नगर पालिका बुलंदशहर देश में 373 वें स्थान पर है। देश में कुल 4041 नगर पालिका व पंचायतों के बीच स्वच्छता सर्वेक्षण किया जाएगा। वहीं एप्लीकेशन डाउनलोड करने के मामले में जिले का प्रदेश में आठवां स्थान है।
विज्ञापन


कोट-
शासन ने ‘स्वच्छता’ मोबाइल एप लांच किया है। इसके माध्यम से लोग सीधे शिकायत कर सकते हैं। एप्लीकेशन डाउनलोड करने के मामले में जिले का प्रदेश में आठवां स्थान है। - एके सिंह, ईओ, नगर पालिका बुलंदशहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें