फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय निर्माण में धांधली, 11 अधिकारियों का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
शौचालय निर्माण की स्थिति खराब, 11 अधिकारियों का वेतन रोका
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन की बैठक में डीएम ने की कार्रवाई
सिकंदराबाद, डिबाई, खुर्जा के अफसरों को दिए प्रशस्ति पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
शौचालयों के निर्माण की स्थिति खराब मिलने पर डीएम ने बड़ी कार्रवाई की है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत आयोजित बैठक में कई खंडों के अफसरों को फटकार लगाते हुए वेतन रोकने की कार्रवाई की, तो वहीं अच्छा कार्य करने वाले अफसरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले में शौचालय निर्माण की समीक्षा बैठक का आयोजन कलक्ट्रेट सभागार में किया गया। बैठक में पता चला कि डिबाई व स्याना खंड में शौचालय निर्माण की स्थिति सबसे खराब है। डीएम ने डिबाई विकास खंड के गांवों में कार्यरत ग्राम पंचायत अधिकारी पुनीत कुमार, भरत खन्ना, रोहित, जितेन्द्र व नाथूराम का वेतन रोकने की कार्रवाई की। वहीं स्याना विकास खंड के गांवों में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी गजेन्द्र सिंह, देशराज गिरी, रोहताश कुमार, बीबीनगर खंड के गांव में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी कुलदीप शर्मा, बुलंदशहर में तेजप्रताप सिंह एवं लखावटी खंड के सचिन कुमार का भी वेतन रोकने के आदेश दिए। अफसरों को फटकार लगाते हुए मार्च 2018 तक हर हाल में गांवों को ओडीएफ करने के आदेश दिए। साथ ही अनूपशहर व जहांगीराबाद के एडीओ पंचायत वीर सिंह व नेत्रपाल सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की है। इसके अलावा सिकंदराबाद खंड के ग्राम पंचायत अधिकारी धर्मपाल सिंह, डिबाई के नृपसिंह एवं खुर्जा के विकल कुमार को अच्छा कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बैठक में सीडीओ जसजीत कौर, डीडीओ, डीपीआरओ, डीडी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें