फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैथना जगतपुर में बनेगा 10 वीं तक का स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
मैथना जगतपुर में बनेगा 10 वीं तक का स्कूल
विज्ञापन

- लोगों की मांग पर डीएम ने प्रधान को दिए प्रस्ताव बनाने के आदेश
- अपना गांव कार्यक्रम के तहत जनसमस्या सुनने पहुंची थी डीएम
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। गांव मैथना जगतपुर में अपना गांव कार्यक्रम के तहत जनसमस्याएं सुनते हुए डीएम ने ग्रामीणों की मांग पर ग्राम प्रधान को गांव में एक हाईस्कूल बनवाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर भेजने के आदेश दिए हैं। वहीं अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्या का तुरंत समाधान करने को भी कहा है।
सोमवार को अपना गांव कार्यक्रम के तहत डीएम ने अगौता क्षेत्र के गांव मैथना जगतपुर में पहुंची थीं। इस दौरान डीएम ने गांव में शौचालय निर्माण की प्रगति, पात्रों को योजनाओं का लाभ, गांव में बिजली व्यवस्था समेत अन्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए ग्रामीणों से सत्यापन किया। इस दौरान ग्रामीणों की मागं पर डीएम ने गांव में एक हाईस्कूल बनवाने के लिए प्रधान को प्रस्ताव तैयार कर भेजने के आदेश दिए। इसी के साथ डीएम ने अफसरों की कड़ी फटकार लगाते हुए ग्रामीणों को योजनाओं का तुरंत लाभ देने के निर्देश भी दिए। मौके पर सीडीओ जसजीत कौर, एसडीएम सदर अरविंद सिंह, सीएमओ डा. केएन तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



डंपिंग ग्राउंड बनाने के विरोध में प्रदर्शन
बुलंदशहर। गुलावठी क्षेत्र के गांव कोटा में नगर पालिका का डंपिंग ग्राउंड बनाने के विरोध में सोमवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ऋतु पूनिया को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि गांव के पास डंपिंग ग्राउंड बनाने से ग्रामीणों को बदबू का सामना नहीं करना पड़ेगा। मौके पर तेजवीर सिंह, सतीश कुमार, जगवीर सिंह, राकेश, हर्ष, संदीप, ओमवीर, बाबू सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें