फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलावठी के पारस दूध प्लांट में वाणिज्य कर विभाग का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलावठी के पारस दूध प्लांट में वाणिज्य कर विभाग का छापा
विज्ञापन

बुलंदशहर। गुलावठी क्षेत्र में पारस दूध के प्लांट पर शनिवार को वाणिज्य कर विभाग की टीम ने छापा मारा। प्लांट में कार्यरत कर्मचारियों ने टीम का विरोध भी किया। सूत्रों का दावा है कि प्लांट में लाखों रुपये की टैक्स चोरी की सूचना मिली थी। वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों ने प्लांट के दस्तावेज कब्जे में ले लिए।
शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे पारस दूध प्लांट में पहुंची वाणिज्य कर विभाग की टीम कर कर्मचारियों ने विरोध किया। कर्मचारियों ने पहले अधिकारियों को अंदर नहीं घुसने दिया। तब पुलिस के हस्तक्षेप के बाद टीम अंदर जा सकी। प्लांट में घुसते ही टीम ने माल और दस्तावेजों की जांच शुरू की। सूत्रों का दावा है कि प्लांट से बिना बिल के खरीद-फरोख्त के दस्तावेज जब्त किए गए। अधिकारी पूरे मामले में जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन


प्लांट में सात घंटे तक चली जांच
दूध प्लांट में दोपहर में 12:30 बजे टीम पहुंच गई थी और उसने शाम साढे़ सात बजे तक जांच की। माल तथा कागजातों को कब्जे में लेने के दौरान भी कर्मचारियों ने विरोध किया था। शाम तक टीम ने सभी फाइलों, कंप्यूटर हार्ड डिस्क समेत अन्य कागजातों को कब्जे में ले लिया था।

तीन दिन में दो प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई से व्यापारियों में खलबली
वाणिज्य कर विभाग की तीन दिनों में दो प्रतिष्ठानों पर रेड से व्यापारियों में खलबली मची है। इससे पूर्व खुर्जा के एक क्रॉकरी व्यापारी के प्रतिष्ठान पर सफल रेड की थी। इसके बाद अब शनिवार को गुलावठी में दूध प्लांट पर रेड की गई है।

टैक्स चोरी सूचना पर पारस दूध प्लांट में टीम ने छापा मारा था। मौके से दस्तावेज तथा स्टॉक की जानकारी कब्जे में ली गई है। कब्जे में लिए गए कागजातों की जांच की जा रही है। - वीपी कटियार, ज्वाइंट कमिश्नर, वाणिज्य कर
विज्ञापन


वाणिज्य कर विभाग के छापे का मामला मेरी जानकारी में नहीं है। इस संबंध में स्टाफ से जानकारी की जाएगी। - सुरेंद्र नागर, प्लांट मालिक व सपा राज्य सभा सांसद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें