फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य चौराहों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन

बुलंदशहर। अब शहर की गतिविधियों पर सीसीटीवी कैमरे की नजर रहेगी। कैमरे मुख्य चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर लगेंगे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शहर में 22 कैमरे लगवाने के लिए स्थान चिन्हित कर लिए हैं।
विज्ञापन

नगर के प्रमुख चौराहे कालाआम, अंसारी रोड, डिप्टी गंज और लल्लाबाबू आदि पर आए दिन वारदातें होती रहती हैं। शरारती तत्व और तेज रफ्तार वाहन भी वारदात कर आसानी से भाग निकलते हैं। कई बार वारदात के बाद यह पता नहीं चल पाता है कि आरोपी किस तरफ निकले हैं और उनका हुलिया कैसा था। ऐसे में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अपराध रोकने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए शहर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने का निर्णय लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनीराज जी ने बताया कि शहर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर लिया गया है। कैमरे लगवाने के लिए आनलाइन निविदा आमंत्रित की गई है। निविदा प्राप्त होते ही चिन्हित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें