फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 और परिषदीय स्कूल बनाए जाएंगे मॉडल स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
20 और परिषदीय विद्यालय बनाए जाएंगे मॉडल स्कूल
विज्ञापन

- निजी स्कूलों की तर्ज पर शिक्षा के साथ दी जाएंगी अन्य सुविधाएं
- अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
जिले के 20 और परिषदीय स्कूलों को मॉडल स्कूल बनाया जाएगा। इसके लिए विभागीय अफसरों ने तैयारी शुरू कर दी है। इससे पहले 20 स्कूल मॉडल स्कूल बनाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

डीएम डॉ. रोशन जैकब की पहल पर परिषदीय स्कूलों में निजी स्कूलों की तर्ज पर बच्चों को शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास शुरू हुआ। इसका नतीजा यह रहा कि पिछले दिनों 20 परिषदीय स्कूलों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया गया। यहां शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों को निजी स्कूल की तर्ज पर टाई, आई कार्ड और अन्य सामग्री उपलब्ध करवाई गई। इसके सार्थक परिणाम सामने आए। इस पहल का नतीजा यह भी रहा कि कई ट्रस्ट भी आगे आ गए हैं और कई स्कूलों को गोद लेने का निर्णय ले लिया है। अब विभाग ने डीएम के आदेश पर 20 और परिषदीय स्कूलों को मॉडल स्कूल बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। बीएसए अजीत कुमार ने बताया कि परिषदीय स्कूलों में शिक्षा की बेहतरी के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। इनमें परिषदीय स्कूलों को मॉडल स्कूल बनाकर निजी स्कूल की तर्ज पर शिक्षा देने का निर्णय अहम है। इससे छात्र-छात्राओं को अच्छी शिक्षा के साथ आगे बढ़ने का मौका भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें