फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर को पॉलीथीन मुक्त करने के लिए बैगों का वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर को पॉलीथीन मुक्त करने के लिए बैगों का वितरण
विज्ञापन

- नगर के अंसारी रोड चौराहे पर एडीएम समेत अन्य अफसरों ने किया वितरण
- लोगों को जागरुक करने के लिए बांटे 10 हजार कपड़े के बैग
अमर उजाला ब्यूरो।
बुलंदशहर। शहर को पॉलीथीन मुक्त करने के लिए मंगलवार को एडीएम ने शहर के मुख्य चौराहों पर कपड़े के बैगों का वितरण किया। अभियान के तहत शहर में 10 हजार बैगों का वितरण किया गया। साथ ही अफसरों ने लोगों को पॉलीथीन का प्रयोग न करने की सलाह दी।
विज्ञापन

मंगलवार को डीएम के निर्देश पर एडीएम प्रशासन अरविंद मिश्र, नगर पालिका अफसर, प्रदूषण विभाग के अफसरों ने संयुक्त रूप से कपड़े के बैगों का वितरण किया। डीएम की पहल के साथ जिले के व्यापारियों, समाजसेवियों ने सराहना करते हुए पॉलीथीन को पूर्णतया बंद करने का संकल्प लिया। एडीएम अरविंद मिश्र ने बताया कि अभियान लगातार तीन दिन तक चलेगा। उसके बाद जिले में पॉलीथीन विक्रेता व प्रयोगकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एडीएम ने बताया कि पॉलीथीन पर रोक लगाने तथा कपड़े व जूट के बैगों को बढ़ावा देने के लिए एक कंपनी द्वारा निर्माण शुरू कर दिया गया है। इस मौके पर पुलिस अफसरों ने दोपहिया वाहन चालकों को सुरक्षा के लिए हेलमेट प्रयोग करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें