फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवरी 2018 में चलेगी वेव शुगर मिल

विज्ञापन
विज्ञापन
जनवरी 2018 में चलेगी वेब शुगर मिल
विज्ञापन

- मिल चलाने के लिए काम हुआ तेज, जिला गन्ना अधिकारी ने किया निरीक्षण
- शासन को भेजी जाएगी निरीक्षण रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। नगर की वेब शुगर मिल जनवरी 2018 में चलेगी। मिल चलाने के लिए काम तेज हो गया है। शुक्रवार को जिला गन्ना अधिकारी ने मिल का निरीक्षण किया। निरीक्षण रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
वर्ष 2011 बसपा के शासन में पन्नीनगर शुगर मिल को वेब कंपनी को 29 करोड़ रुपये में बेच दी थी। इस मिल का नाम बाद में वेब शुगर मिल हो गया था। यह मिल वर्ष 2015 तक चला भी और इसके बाद एनजीटी द्वारा रोक लगा दी थी। इसके चलते मिल को बंद कर दिया गया था। चर्चा रही कि वेब कंपनी मिल चलाने के मूड़ में नहीं है। पिछले दिनों किसानों ने मिल चलाने की मांग को लेकर धरना दिया था। इसी दौरान शासन ने मिल को चलाने के आदेश जारी कर दिए । इससे किसानों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मिल चलाने के लिए काम तेजी से चल रहा है। मगर, मिल जनवरी में ही चलेगी। मिल के अधिकारियों का कहना है कि काफी समय से मशीन आदि नहीं चलने के कारण जंग लग गया है। मशीन आदि को चलाने के लिए समय लगेगा और प्रयास किया जा रहा है कि मिल को जल्द चलाया जाए। मगर, यह काम जनवरी तक पूरा होगा और उसी के बाद मिल चलेगी। वहीं, दूसरी ओर जिला गन्ना अधिकारी एपी सिंह ने अनूपशहर शुगर मिल के अधिकारी एमपी चौहान के साथ मिल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण रिपोर्ट शासन को भेजकर अवगत कराया जाएगा कि मिल चलाने का काम शुरू हो गया है। मिल प्रबंधन ने मिल 15 जनवरी से चलाने का दावा किया है। इस दौरान मिल के महाप्रबंधक केपी सिंह और जीएम सुबोध जैन आदि भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनजीटी के मानक पूरा करने को लगेगी ईटीपी
वेब शुगर मिल के महाप्रबंधक केपी सिंह ने बताया कि एनजीटी द्वारा लगाई गई रोक को हटाने के प्रयास तेज हो गए हैं। प्रदूषण कम करने के मानक पूरा करने के लिए मिल में एफलेंस ट्रीटमेंट प्लांट (ईटीपी) लगाई जाएगी। इसके लिए एक कंपनी के अधिकारी मिल में विजिट भी कर गए हैं। ईटीपी लगने के बाद एनजीटी की टीम से मिल की विजिट कराकर लगाई गई रोक को हटवाने की मांग करने के साथ एनओसी ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें