फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी, ट्रेडिंग व मोबाइल कंपनी के नाम पर लाखों की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी, ट्रेडिंग व मोबाइल कंपनी के नाम पर लाखों की ठगी
विज्ञापन

- दो विभिन्न लोगों ने एक ही आरोपी के खिलाफ दी तहरीर
- पुलिस मामले की जांच में जुटी, आरोपी चंगुल से दूर
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा दो लोगों से नौकरी लगवाने, ट्रेडिंग कंपनी व मोबाइल कंपनी में गाड़ी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने अलग-अलग तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
केस-1..
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला साठा निवासी राज कुमार शर्मा पुत्र कुंवरपाल शर्मा ने बताया कि मेरठ निवासी एक व्यक्ति गत दो सितंबर को उनकी गाड़ी किराए पर अलीगढ़ ले गया था। रास्ते में आरोपी ने पीड़ित से कहा कि वह एक मोबाइल टावर कंपनी में एरिया मैनेजर है, उसे कंपनी के कार्य के लिए गाड़ी व ड्राइवरों की जरूरत है। इसके बाद आरोपी ने दस रुपये के स्टांप पेपर पर पीड़ित की गाड़ी को कंपनी के साथ अधिग्रहित कर एग्रीमेंट कराया साथ ही पीड़ित को ड्राइवर के रुप में नियुक्त कर खुद के हस्ताक्षर उक्त एग्रीमेंट पर कर दिए। आरोपी ने असल कॉपी अपने पास रख पीड़ित को एक छायाप्रति दे दी। साथ ही आरोपी ने पीड़ित को ड्राइवर के रुप में नियुक्ति पत्र भी कंपनी के फर्जी लैटर पैड पर दे दिया। भरोसा होने पर आरोपी ने पीड़ित को लालच दिया कि वह उसके साले की इंडियन ऑयल में नौकरी लगवा सकता है। आरोपी ने उससे इसके एवज में पचास हजार रुपये की मांग की। जिस पर पीड़ित ने उसे विश्वास कर गत 30 सितंबर को 30 हजार रुपये भी दे दिए थे। गत सात अक्टूबर से आरोपी का कुछ पता नहीं है। आरोपी ने न तो उसके साले की नौकरी ही लगवाई और न ही पीड़ित की गाड़ी का खर्चा व उसकी तनख्वाह दी है। जानकारी होने पर पता चला कि आरोपी एक शातिर किस्म का व्यक्ति है। धोखाधड़ी कर उसने अन्य लोगों को भी ठगा है। पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस-2..
नगर कोतवाली क्षेत्र के अमर माया एंक्लेव निवासी हरिओम शर्मा पुत्र देवीराम शर्मा ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह एक मेडिकल रिप्रजेंटेटिव हैं। उन्होंने बताया कि उनका चचेरा भाई रामकुमार टैक्सी में अपनी गाड़ी चलाता है। गत दिनों उसके भाई की मुलाकात मेरठ निवासी एक व्यक्ति से हुई थी। आरोपी ने खुद को एक मोबाइल कंपनी में एरिया मैनेजर बताया था। पीड़ित ने बताया कि भाई के जरिए ही उसकी मुलाकात उक्त आरोपी से हुई थी। आरोपी ने उसे ट्रेडिंग का काम साथ करने का लालच दिया था। आरोपी ने पीड़ित से ट्रेडिंग कंपनी में बतौर सिक्योरिटी गत 15 सितंबर को 50 हजार रुपये भी ले लिए थे। आरोपी ने नगर की मानसरोवर कालोनी में एक ऑफिस भी खोला। जिसमें एक महिला को लिपिक के रुप में नौकरी पर रखा। साथ ही आरोपी ने ऑफिस में साफ सफाई का काम करने वाली एक अन्य महिला को झांसे में लेकर एफडी बनवाने के नाम पर 30 हजार रुपये हड़प लिए। इसके बाद आरोपी ने एक व्यक्ति का चेक भी पीड़ित के खाते में लगवा कर 20 हजार रुपये की राशि ले ली। गत सात अक्तूबर से आरोपी का कुछ पता नहीं है। काफी तलाश के बाद पता चला कि वह एक शातिर किस्म का व्यक्ति है। पीड़ित की तहरीर पर थाना पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक दोनों ही मामलों में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें