फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के विकास के लिए बदलनी होगी सोच: जयकुमार सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
देश के विकास के लिए बदलनी होगी सोच: जय कुमार सिंह
विज्ञापन

- प्रदेश के कारागार मंत्री ने लोगों से सोच बदलने का किया आह्वान
- बोले, देश को स्वच्छ बनाने के लिए खुद के अंदर लानी होगी जागरूकता
अमर उजाला ब्यूरो
शिकारपुर। हमारे देश में मंच से विचार रखने वाले लोगों की संख्या ज्यादा है। जिनके मंच से उतरते ही विचार शून्य हो जाते हैं। हमें इस सोच को बदलना होगा। देश के विकास के लिए हमें अपनी सोच को व्यवहारिक करना होगा। यह विचार प्रदेश के कारागार मंत्री जय कुमार सिंह उर्फ जैकी ने शिकारपुर के गांव आंचरू कलां में व्यक्त किए।
बृहस्पतिवार को आंचरू कलां गांव में अखिल भारतीय क्षत्रिय मंच के तत्वावधान में स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि कारागार मंत्री जय कुमार सिंह ने विदेशी लोगों का उदाहरण देते हुए कहा कि विदेशी बच्चा चाकलेट खाने के बाद उसका रैपर सड़क पर डस्टबिन न मिलने की स्थिति में अपनी जेब में रख लेता है। जबकि, हमारे यहां का आदमी गन्ना खाने के दौरान उसकी छोई सड़क पर फेंकता जाता है। हमें अपनी इस सोच को बदलकर गंदगी को दूर भगाने के लिए खुद के अंदर जागरूकता लानी होगी। प्रधानमंत्री मोदी इसी मिशन को आगे बढ़ा रहे हैं। मंच से भाषण देने के साथ ही हमें अपने आसपास और सड़क पर सफाई भी रखनी होगी। इससे पूर्व मंत्री का फूल माला व पगड़ी पहनाकर और तलवार भेंट कर सम्मान किया गया। पूर्व मंत्री मदन चौहान ने कहा कि आदर्श विचारों के साथ कर्तव्य को अधिकार मानकर हमेशा भलाई के काम करने चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भूरामल शर्मा तथा संचालन राकेश चौहान व करनेश शर्मा ने किया। इस दौरान ग्राम प्रधान मुन्नी देवी, विधायक अनिल शर्मा, मोमराज सिंह, अनिल शर्मा, अतुल कुमार द्विवेदी, सुभाष ठाकुर, अजीत सिंह, टिकलू शर्मा, उमेश राघव, हेमन्त सिंह, सुभाष ठाकुर, डा. धर्मवीर सिंह, लक्ष्मीराज सिंह, पवन शर्मा, दीपक, संजय माहेश्वरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

------
ललितपुर जेल का होगा आधुनिकीकरण
अशोक शर्मा
शिकारपुर। प्रदेश के कारागार मंत्री जयकुमार सिंह उर्फ जैकी ने अमर उजाला से खास बातचीत में कहा कि प्रदेश की 12 जेलों में जैमर लगाने का काम शुरू हो चुका है, जिसके लिए धनराशि भी स्वीकृत हो चुकी है। इन जेलों में जैमर को 24 घंटे सुचारू रूप से चलाने के लिये विद्युत की आवश्यकता होगी। इसलिए जैमर लगाने के साथ ही इन स्थानों पर जैमर के साथ ही सोलर प्लांट स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा प्रदेश की सभी जेलों से रसोई की स्थिति का आंकड़ा मांगा गया हैं। जहां रसोईघरों की स्थिति खराब है, वहां आधुनिक रसोई स्थापित की जाएंगी। इसके अलावा ललितपुर जेल को आधुनिक जेल बनाया जाएगा जो सभी सुविधाओं से लैस होगी।
विज्ञापन

------------
राजनीतिक दलों का गुलदस्ता ना बने गुर्जर समाज
सिकंदराबाद। कारागार मंत्री ने गुर्जर बिरादरी को अपने राजनीतिक वजूद के लिए ‘अपना दल’ में आकर अपनी राजनीतिक पहचान बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा गुर्जर बिरादरी राजनीतिक दलों का गुलदस्ता बनकर उन्हें महकाने में मशगूल हैं। जबकि उसके मुकाबले अन्य जातियां अपने नेताओं की ताकत बनकर प्रदेश और देश की सियासत में सिरमोर बन गई हैं। यह बातें प्रदेश के कारागार मंत्री एवं अपना दल के नेता जय कुमार सिंह ने गांव सांवली में मनवीर अधाना के कमर्शियल कांप्लैक्स पर आयोजित स्वागत समारोह में भाग लेने के दौरान दी। उन्होंने इलाहाबाद में आगामी 17 अक्तूबर को आयोजित होने वाले डा. सोनलाल पटेल के परिनिर्वाण दिवस पर समस्त समाज को इलाहाबाद आने का न्यौता दिया और अपने गौरवशाली इतिहास को पहचानने का आह्वान किया। इस मौके पर मनवीर सिंह, ब्लाक प्रमुख पुष्पेंद्र भाटी, रणवीर अधाना, कर्मवीर भाटी, कौशलेंद्र भाटी, सतीश भाटी, रविंद्र भाटी, कौशल अधाना समेत बिरादरी के दर्जनों लोगो ने फूल मालाओं से कारागार मंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें