फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल की तो दोबारा नहीं दे पाएंगे टीईटी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
नकल की तो दोबारा नहीं दे पाएंगे टीईटी परीक्षा
विज्ञापन

- नकल कराने वाले परीक्षा केंद्र भी होंगे डिबार
- बिना बीटीसी और बीएड के प्रमाणपत्र दिखाए नहीं होगी परीक्षा केंद्र में एंट्री
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में इस बार नकल करना महंगा पड़ेगा। अभ्यर्थी परीक्षा में नकल करता पकड़ा गया तो वह दोबारा टीईटी की परीक्षा नहीं दे पाएगा। इतना ही नहीं नकल कराने वाले परीक्षा केंद्र भी डिबार होंगे। वहीं, दूसरी ओर परीक्षा केंद्र में किसी भी अभ्यर्थी को बिना बीटीसी और बीएड के प्रमाणपत्रों के एंट्री नहीं मिलेगी।
डीआईओएस मनोज कुमार आर्य ने बताया कि 15 अक्टूबर को होने वाली यूपीटीईटी की परीक्षा को लेकर बुधवार शाम शासन के अफसरों ने जिला स्तर पर परीक्षा से जुड़े अधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंस की। इसमें शासन के अफसरों ने आदेश जारी किया है कि यदि परीक्षा में कोई अभ्यर्थी नकल करता पाया गया तो वह भविष्य में दोबारा टीईटी की परीक्षा नहीं दे पाएगा। नकल कराने वाले परीक्षा केंद्र डिबार होंगे और भविष्य में वह शिक्षण संस्थान किसी भी परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र नहीं बन पाएंगे। परीक्षा को शांतिपूर्वक और नकल रहित करवाने के साथ अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। इन आदेशों का पालन करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। इससे सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापकों को अवगत करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर बीएसए अजीत कुमार ने बताया कि इस बार अभ्यर्थी की परीक्षा केंद्र में बीटीसी और बीएड के प्रमाणपत्र बिना दिखाए एंट्री नहीं दी जाएगी। यह आदेश बीटीसी परीक्षा नियंत्रण विभाग की ओर से जारी किया है। यह आदेश उन्हें प्राप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि इस आदेश से अब परीक्षा में फर्जीवाड़ा रुकेगा। उधर, बीटीसी की परीक्षा को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा दो पारियों में होगी और मजिस्ट्रेट व पर्यवेक्षक आदि की तैनाती कर दी गई है। 16 परीक्षा केंद्रों पर प्राइमरी स्तर के 10500 और उच्च प्राथमिक स्तर के 4900 अभ्यर्थी भागीदारी करेंगे। डीएम डॉ. रोशन जैकब भी परीक्षा को लेकर पहले ही बैठक लेकर अफसराें को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें