फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज ही खरीद लें तेल, कल बंद रहेंगे जिलेभर के पेट्रोल पंप

विज्ञापन
विज्ञापन
आज ही खरीद लें तेल, कल बंद रहेंगे जिलेभर के पेट्रोल पंप
विज्ञापन

- मांगों को लेकर पेट्रोलियम ट्रेडर्स ने सौंपा डीएम को ज्ञापन
- विभिन्न मांगों को लेकर देश भर में की जाएगी हड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो।
बुलंदशहर। विभिन्न मांगों को लेकर देश भर के पेट्रोल पंप कल बंद रहेंगे। इसके लिए पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने बुधवार को डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर मांगों के संबंध में एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। 13 को पेट्रोल पंप बंद रहने के चलते लोगों को पेट्रोल-डीजल के लिए भटकना पड़ेगा। इसके लिए लोग 12 को ही पर्याप्त तेल लेकर समस्याओं से बच सकते हैं।
विज्ञापन

बुधवार को डीएम कार्यालय पहुंचे पेट्रोल पंप एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि एसोसिएशन लगातार मांगों के लिए संघर्ष कर रही है, लेकिन सरकार ने अभी तक पेट्रोल पंप डीलरों की मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया है। इसके चलते 13 अक्टूबर को न केवल जिले बल्कि देश भर में पेट्रोल पंप बंद रखने का आवाहन किया गया है। उन्होंने कहा कि डीलरों का मार्जिन बढ़ाने, अनफेयर पेनल्टी खत्म करने समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मौके पर प्रदर्शन में देवेंद्र कुमार, रंजीत सिंह, गगन तायल, दिपिन कुमार, सत्यदेव शर्मा, मुनेश कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें