फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिष्ठित मिठाई विक्रेताओं के यहां होगी छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिठाई विक्रेताओं के यहां होगी छापेमारी
विज्ञापन

- एडीएम न्यायिक ने खाद्य अधिकारी को दिए आदेश
- प्रतिष्ठानों के गोदाम व किचिन पर होगा निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो।
बुलंदशहर। दीपावली से पूर्व नगर के बड़े मिठाई विक्रेताओं के यहां छापेमारी कर खाद्य विभाग कार्रवाई करेगा। इसके लिए खाद्य विभाग के प्रभारी अधिकारी व एडीएम न्यायिक ने मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी को आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

दीपावली पर लोगों को शुद्ध खाद्य व पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य विभाग के प्रभारी अधिकारी ने आदेश जारी किए हैं। खाद्य विभाग के प्रभारी अधिकारी व एडीएम न्यायिक रामकेर यादव ने मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी को पत्र जारी कर त्योहारों से पूर्व ही नगर के प्रतिष्ठित मिठाई व खाद्य पदार्थ विक्रेताओं के यहां छापेमारी करने के आदेश दिए हैं। प्रभारी अधिकारी ने आदेश दिए कि खाद्य पदार्थ विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी न कर गोदाम व रसोई का निरीक्षण कर कार्रवाई की जाए। इस बाबत खाद्य विभाग के प्रभारी अधिकारी रामकेर सिंह यादव ने बताया कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कुंवर मनोज कुमार को आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें