फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड चैंपियन के लिए धरातल पर काम करना जरूरी: योगेश्वर दत

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ल्ड चैंपियन के लिए धरातल पर काम करना जरूरी: योगेश्वर दत्त
विज्ञापन

- अंतर्राष्ट्रीय पहलवान ने की केंद्र सरकार की खेल नीतियों की जमकर तारीफ
- क्रियान्वयन के तरीके पर कुश्ती खिलाड़ी ने उठाए सवाल
- कहा, सुविधाएं न मिलने से दम तोड़ रही हैं प्रतिभाएं
बुलंदशहर।
केंद्र सरकार की खेल नीतियां अच्छी हैं, मगर नीतियों का क्रियान्वयन सही ढंग से नहीं हो पाने के चलते खेल प्रतिभाएं दम तोड़ रही हैं। यह विचार नगर के आजाद पब्लिक स्कूल में एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए अंतर्राष्ट्रीय पहलवान योगेश्वर दत्त ने व्यक्त किए।
विज्ञापन

ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता और राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित पहलवान योगेश्वर दत्त ने कहा कि देश में वर्ल्ड चैंपियन बनाने के लिए धरातल पर काम करना होगा। देश में 70 फीसदी प्रतिभाएं सही मार्गदर्शन के अभाव में दम तोड़ देती हैं। गांव-देहात के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को इतना संघर्ष करना पड़ता है कि वह देश के लिए खेलने को सोचने की बजाए अपने काम धंधे में लग जाते हैं। उन्होंने खेलों में सुधार लाने और गांव-देहात से प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक 60 किमी पर एक कोचिंग सेंटर खोलने की बात कही। साथ ही हरियाणा सरकार की तर्ज पर उत्तर प्रदेश सरकार को खेलों में नीतियां बनाने का सुझाव दिया। बताया कि आज हरियाणा सरकार खिलाड़ियों को कई तरह की सुविधाएं दे रही है, जिससे प्रदेश से प्रतिभाएं निखरकर सामने आ रही हैं। राजनीति में जाने की बात को वह टाल गए और कहा कि उनका फोकस सिर्फ आगामी ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक लाने पर है। उन्होंने बताया कि उनकी एकेडमी में 200 बच्चे पहलवानी के गुर सीख रहे हैं। पंजाब में भी खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन पर उन्होंने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें