फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व वसूली में पिछड़े जेई को अफसरों की फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्व वसूली में पिछड़े जेई को अफसरों की फटकार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो।
बुलंदशहर। राजस्व वसूली में लापरवाही बरतने वाले जेई को अफसरों ने कड़ी फटकार लगाई है। उन्होंने जेई को शीघ्र लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
पावर कारपोरेशन में दर्जनों जेई राजस्व वसूली के लक्ष्य को पूरा नहीं कर सके हैं। इस कारण अफसरों ने बिजलीघरों के प्रभारियों को आदेश जारी कर लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। लक्ष्य के सापेक्ष वसूली न होने पर अफसरों ने बिजलीघरों के प्रभारियों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। हाल ही में एमडी व चीफ ने जिले में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान बिजलीघर प्रभारियों द्वारा राजस्व वसूली में रुचि न लेने वाले बिजलीघरों के प्रभारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। चीफ के निर्देशों पर सभी खंडों के एक्सईएन ने बिजलीघर प्रभारियों को नोटिस जारी कर लक्ष्य पूर्ति के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सईएन डीसी शर्मा ने बताया कि लक्ष्य के सापेक्ष वसूली न करने वाले बिजलीघर प्रभारियों को चेतावनी दी गई है। शीघ्र सुधार न होने पर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें