फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली घी की फैक्ट्री का सैंपल अनसेफ

विज्ञापन
विज्ञापन
नकली घी की फैक्ट्री का सैंपल अनसेफ
विज्ञापन

- नगर के डीएम रोड पर पकड़ी गई थी फैक्ट्री
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
नगर के डीएम रोड पर पूर्व में पकड़ी गई घी की फैक्ट्री से लिए गए सैंपल असुरक्षित आए हैं। सैंपलों की जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य विभाग के अफसरों ने आरोपियों को नोटिस जारी करने की तैयारी की है।
विज्ञापन

26 जुलाई को नगर के डीएम रोड पर पूर्व रालोद नेता की नकली घी की फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ था। इस दौरान पुलिस व खाद्य अफसरों की टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके से दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस दौरान मौके से अफसरों ने बड़ी मात्रा में नकली घी, कंपनी के होलोग्राम समेत केमिकल व अन्य सामग्री बरामद की थी। साथ ही घी के दो सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे थे। फैक्ट्री संचालक पूर्व में एक पार्टी से विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुका था। अब प्रयोगशाला से आई रिपोर्ट में घी के दोनों सैंपल असुरक्षित आए हैं। रिपोर्ट में साफ है कि घी के खाने से जन स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ता है। अब रिपोर्ट आने के बाद खाद्य विभाग अफसर आरोपियों के खिलाफ नोटिस जारी करने की तैयारी कर रहे हैं। डीओ डॉ. गौरीशंकर ने बताया कि दोनों सैंपल असुरक्षित आए हैं। नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है। समयावधि में नोटिस का जवाब न देने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें