फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह 8 बजे से बिजलीघरों पर बैठेंगे जेई

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह 8 बजे से बिजलीघरों पर बैठेंगे जेई
विज्ञापन

- चीफ ने अफसरों को जारी किए आदेश
- 10 बजे से जनसमस्याओं के लिए बिजलीघरों पर रहेंगे तैनात
अमर उजाला ब्यूरो।
बुलंदशहर। अब बिजलीघरों पर जेई व प्रभारी सुबह आठ से दस बजे तक बैठकर आवश्यक कार्य निपटाएंगे। जबकि 10 बजे से 12 बजे तक लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे। इसके लिए पावर कॉरपोरेशन चीफ ने अफसरों को आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

पावर कॉरपोरेशन चीफ इंजीनियर एसके गुप्ता ने अफसरों को आदेश जारी किए हैं कि सभी बिजलीघरों के जेई व प्रभारी सुबह 8 बजे से 10 बजे तक विभागीय कार्यों को निपटाएंगे। जबकि 10 से 12 बजे तक वह जनसमस्याएं सुनकर उनका निस्तारण करेंगे। इसके बाद जेई व प्रभारी बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई, नए कनेक्शन जारी, राजस्व वसूली के लिए अभियान चलाकर कार्रवाई करेंगे। एसई संजीव राना ने बताया कि चीफ के आदेश पर एसई ने अधीनस्थ बिजलीघरों के जेई व प्रभारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि तय समय के अनुसार बिजलीघरों पर जेई नहीं मिले तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें