सभी नौ डीलरों ने एक ही डीलर को बेचा माल
- फैंसिड्रिल मामला: डीआई की जांच में हुआ खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। फैंसिड्रिल के कारोबार में एक नया खुलासा हुआ है। निर्माता कंपनी के सभी अधिकृत विक्रेताओं ने खेप को अन्य जनपद के एक ही डीलर को बेचा है।
हाल ही में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी पर फैंसिड्रिल की बड़ी खेप बरामद हुई थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची डीआई ने कार्रवाई करते हुए मौके पर फैंसिड्रिल की 540 पेटियां होने की बात स्वीकार की थी। इसी क्रम में डीआई ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए मेडिसिन मार्केट स्थित दवा व्यापारियों के यहां छापेमारी की थी। डीआई ने जानकारी देते हुए बताया कि मेडिसिन मार्केट के करीब एक दर्जन व्यापारियों के यहां छापेमारी की गई थी। डीआई ने बताया कि कई व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर दवाइयां बरामद की गई। शहर के सभी अधिकृत विक्रेताओं ने आगरा के एक मेडिकल सप्लायर को दवाई सप्लाई की है।