फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिल्ली कूच करेंगे शिक्षामित्र, पढ़ाई रहेगी चौपट

विज्ञापन
विज्ञापन
आज दिल्ली कूच करेंगे शिक्षामित्र, बनाई रणनीति
विज्ञापन

- जिले के शिक्षामित्र 11 और 12 सितंबर को प्रदर्शन में होंगे शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। सहायक अध्यापक की नौकरी वापस पाने के लिए शिक्षामित्रों का संघर्ष लगातार जारी है। सोमवार को वह दिल्ली कूच करेंगे। जिले के शिक्षामित्रों ने रणनीति बनाते हुए जंतर-मंतर पर आवाज बुलंद करने के लिए 11-12 सितंबर को प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान किया है।
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिला अध्यक्ष संजय चौधरी और महामंत्री सलीम खान ने बताया कि समायोजित शिक्षक और शिक्षामित्र बुलंदशहर से 11 सितंबर को दिल्ली के लिए रवाना होंगे। जंतर-मंतर पर होने वाले धरना-प्रदर्शन के लिए उन्होंने पहले ही स्वीकृति ले ली है। बुलंदशहर के सभी शिक्षामित्र 11 और 12 सितंबर को वहां शामिल होंगे। उन्होंने जिले के सभी शिक्षमित्रों से अपनी आवाज बुलंद करने के लिए दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर शिक्षामित्रों के लगातार धरना-प्रदर्शन से परिषदीय स्कूलों की पढ़ाई चौपट हो रही है। इससे बच्चों के अभिभावकों में रोष है। उनका आरोप है कि शिक्षामित्रों के स्कूल नहीं पहुंचने से इसका फायदा विभागीय शिक्षक उठा रहे हैं। वे भी समय पर स्कूल नहीं आ रहे हैं। न ही पढ़ाई पर ध्यान दे रहे हैं। बीएसए अजीत कुमार का कहना है कि स्कूल से कन्नी काटने वाले शिक्षकों की पहचान के लिए सभी एबीएसए को आदेश दे दिए हैं। प्रयास किया जा रहा है कि कोई भी स्कूल बंद न रहे। मगर, शिक्षामित्रों के लगातार धरना-प्रदर्शन के चलते यह समस्या आड़े आ रही है। इसे जल्द दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें