ग्रामीणों ने रोका अंडरपास का काम
- अंडरपास टू लेन का बनवाने की मांग
गुलावठी। ग्राम समकोला और बरमदपुर सहित कई गांवों के लोगों ने शनिवार को रेलवे स्टेशन के पास निर्माणाधीन अंडरपास का काम रोक दिया। ग्रामीणों के विरोध के कारण मजदूर वहां से भाग गए। ग्रामीणों ने अंडरपास को बड़ा और टू लेन का बनवाने की मांग की है।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों अमित बिधूड़ी बरमदपुर, चन्दगीराम गुर्जर, इन्द्रराज सिंह, अंकित बिधूड़ी, सचिन बिधूड़ी, भीम सिंह, मांगे, पप्पू, मनोज कुमार, रोहताश सिंह, धर्मवीर प्रधान, श्यौराज सिंह, अनवर, ज्ञानेंद्र, रामनिवास, राकेश चावड़ा, कुंवरपाल, मनवीर सिंह आदि का कहना है कि रेलवे विभाग द्वारा जो अंडर पास बनाया जा रहा है, वह काफी छोटा है। इससे ग्रामीणों के ट्रैक्टर आदि आने-जाने में परेशानी होगी। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने मांग की कि अंडरपास बड़ा और टू लेन का बनाया जाए। क्योंकि इस अंडर पास का उपयोग करीब दो दर्जन गांवों के लोग करेंगे। ग्रामीण अमित बिधूड़ी का कहना है कि जब तक बड़े अंडर पास की घोषणा नहीं हो जाती, तब तक ग्रामीणों का आंदोलन जारी रहेगा। इस संबंध में ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद डॉ. महेश शर्मा को मांग पत्र भेजा गया है। इसमें अंडर पास को बड़ा कराने की मांग की गई है।