फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के फार्म भरने को रह गए दो दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा के फार्म भरने को दो दिन शेष
विज्ञापन

- यूपी बोर्ड में हाईस्कूल और इंटर के छह सितंबर तक भरे जाएंगे परीक्षा फार्म
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
जिले के माध्यमिक विद्यालयों में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा फार्म भरने का सिलसिला जारी है। फार्म भरने के लिए अब दो दिन ही शेष रह गए हैं। डीआईओएस का आदेश है कि निर्धारित छह सितंबर तक रेग्युलर और प्राइवेट फार्म भरे लें। इसके बाद कोई मौका नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड के आदेश पर जिले के 368 माध्यमिक विद्यालयों में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया अगस्त माह में शुरू हो गई थी। इसके साथ ही प्राइवेट परीक्षा के लिए 11 विद्यालयों का चयन कर फार्म भरवाने का काम भी समय पर शुरू हो गया था। अब तक लगभग सभी विद्यालयों में परीक्षा फार्म भर चुके हैं। यदि किसी स्कूल अथवा प्राइवेट फार्म भरने से कोई छात्र या छात्रा वंचित रह गए हैं तो वह छह सितंबर तक अपना फार्म भर सकते हैं। परीक्षा फार्म भरने की छह सितंबर अंतिम तिथि है। डीआईओएस मनोज कुमार आर्य ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को आदेश दिया है कि वह छह सितंबर तक हर हाल में परीक्षा फार्म भरवा लें। ऐसा न हो कि कोई विद्यार्थी फार्म भरने से वंचित रह जाए। इसके बाद किसी को भी दोबारा फार्म भरने का मौका न नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें