फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन के आदेश के बाद भी बंद नहीं हुई पॉलीथिन

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन के आदेश के बाद भी बंद नहीं हुई पॉलिथीन
विज्ञापन

- न चला अभियान और न ही विक्रेताओं पर हुई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
शासन द्वारा पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाने के बाद भी जिले में प्रयोग जारी है। इतना ही नहीं अब तक न तो अभियान चला और न ही विक्रेताओं पर कोई कार्रवाई शुरू हुई। जिला प्रशासन ने भी पॉलिथीन प्रतिबंध का आदेश जारी कर अपने काम की इतिश्री कर ली।
विज्ञापन

शासन ने एक सितंबर से पॉलिथीन के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश जिला प्रशासन को भी मिला और प्रशासनिक अफसरों ने पॉलिथीन पर लगे बैन का आदेश जारी कर दिया। तीन दिन बीत जाने के बाद भी इस आदेश का असर बाजारों में दिखाई नहीं दे रहा। आलम यह है कि बाजारों में जगह-जगह पॉलिथीन का प्रयोग और बिक्री जारी है। कोई कार्रवाई न होने से भी पॉलिथीन का प्रयोग करने और बेचने वालों के हौसले बुलंद हैं। प्रशासनिक सुस्ती का ही नतीजा है कि बाजारों में प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग और बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। यह अलग बात है कि पिछले दिनों जिले में चलाए गए अभियान के दौरान दो-चार जगह से पॉलिथीन जब्त की गई थी। नगर पालिका के ईओ एके सिंह का कहना है कि शासन के आदेश पर पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाने को अभियान चलाया जाएगा। अभियान की तैयारी कर ली गई है। दो दिन का अवकाश होने के कारण अभियान नहीं चल पाया। जल्द ही आदेश को अमल में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें