फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण हाफ मैराथन में दौड़ा अनूपशहर

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण हाफ मैराथन में दौड़ा अनूपशहर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अनूपशहर। परदादा-परदादी एजुकेशनल सोसायटी के बैनर तले बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, रन विद मी थीम के साथ रविवार को हुई चतुर्थ हाफ मैराथन दौड़ में बीस स्कूलों के करीब ढाई हजार बालक-बालिकाओं ने सहभाग किया। अंतर्राष्ट्रीय मैराथन धाविका व पर्वतारोही माला होन्टटी ने हाफ मैराथन दौड़ में शामिल होकर धावकों व आयोजकों की हौंसला अफजाई की। ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं व महिलाओं की शिक्षा व स्वावलंबन के लिए समर्पित चार स्कूलों के माध्यम से चौदह सौ छात्राओं को मुफ्त व मूल्य आधारित शिक्षा प्रदान करने के संकल्प के साथ स्वच्छता व स्वावलंबन जैसे सामाजिक सरोकारों से जुड़े पीपीआईसी संस्था ने क्षेत्र में एक नया मुकाम हासिल किया है। संस्थापक एनआरआई वीरेंद्र सैम के नेतृत्व में पीपीआईसी लगातार लड़कियों व महिलाओं के सशक्तिकरण के माध्यम से समग्र ग्रामीण विकास की दिशा में प्रयासरत है। अनूपशहर के परदादा परदादी इंटर कालेज अनूपशहर ने रविवार सुबह साढ़े पांच बजे पांच, दस व इक्कीस किलोमीटर दूरी की हाफ मैराथन दौड़ आयोजित की। जिसे अंतर्राष्ट्रीय मैराथन धाविका व पर्वतारोही माला होंन्टटी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ के समापन पर सर्वाधिक सहभागिता करने वाले विद्यालयों पीएसपीए, गुरूकुल व वीके पब्लिक स्कूल जहांगीराबाद को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। सन 2016 के लिए जेपी, एलडीएवी व गुरूकुल स्कूल को सम्मानित किया गया। मैराथन दोड़ के आयोजन की सफलता में जेपी अस्पताल, ब्लैकबेरी, इंडियन आयल कॉरपोरेशन और कोकाकोला जैसी संस्थाओं का योगदान रहा। वीरेंद्र सैम, लोकेंद्र सिंह, इंदुसिंह, रेणुका गुप्ता, अतुल कुमार, अंतर्राष्ट्र्र्रीय हाकी खिलाड़ी खुशविंदर सिंह सरना, संगीत कुमार आदि सहयोगी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें