फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

101 गांवों में 2525 शौचालय बनवाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
101 गांवों में 2525 शौचालय बनवाने की तैयारी
विज्ञापन

- बीबीनगर, स्याना और गुलावठी ब्लॉक में बनेंगे शौचालय
- शौचालय बनाने के लिए राशि का आवंटन करने का खाका किया तैयार
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। बीबीनगर, स्याना और गुलावठी ब्लॉक के 101 गांवों में 2525 शौचालय बनाने की तैयारी हो गई है। शौचालय बनाने के लिए राशि का आवंटन करने का खाका भी तैयार हो गया है। इसके बाद इन गांवों में और शौचालय बनाए जाएंगे।
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजना के तहत जिले की 951 ग्राम पंचायत के अधीन आने वाले 1250 गांवों में से अब तक 118 गांवों को ओडीएफ घोषित किया जा चुका है। शेष गांव को ओडीएफ करने के लिए शौचालय निर्माण के साथ पंचायती राज विभाग की ओर से गठित की गई 40 से अधिक टीमें गांव-दर-गांव जाकर ग्रामीणों को जागरूक करने का काम कर रही हैं। अब जिला प्रशासन ने गुलावठी, बीबीनगर और स्याना को तीन माह में खुले में शौच से मुक्त करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक बीबीनगर के 34, गुलावठी के 37 और स्याना के 30 गांव कुल 101 गांवों में पहले चरण में 2525 शौचालय बनाने का निर्णय लिया गया है। इसको लेकर विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। डीपीआरओ अमरजीत सिंह के अनुसार बीबीनगर, गुलावठी और स्याना के 101 गांवों में 2525 शौचालय बनाने की तैयारी करने के साथ निर्माण के लिए राशि का आवंटन करने का भी खाका तैयार कर लिया है। इन शौचालयों का निर्माण होने के बाद फिर अगले चरण में इन गांवों में और 2525 शौचालय बनवाने का काम किया जाएगा। इसके अलावा जिले में अन्य गांवों में भी शौचालयों का निर्माण कार्य जारी है। प्रयास किया जा रहा है कि जिले को जल्द से जल्द खुले में शौच से मुक्त कर दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें