फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से गुल रही नगर व देहात की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से गुल रही नगर व देहात की बिजली
विज्ञापन

- नगर में लगातार चार घंटे बिजली गुल रहने से लोग परेशान
- दिन में हुई बारिश से फिर सड़कें हुईं लबालब
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
बारिश के कारण शुक्रवार को नगर व देहात की बिजली गुल होने से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। इस दौरान पहले बारिश के बाद लगातार हुए फाल्टों से लोगों को निर्बाध बिजली सप्लाई नहीं मिल सकी। इससे घरों में लगे बिजली के उपकरण शोपीस बने रहे। जैसे-तैसे शाम पांच बजे नगर की बिजली सप्लाई शुरू हुई। इसके बाद भी ट्रिपिंग के चलते लोगों को बिजली नहीं मिल सकी।
शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन बारिश के चलते लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ा। आलम यह रहा कि सुबह से ही नगर व देहात की बिजली गुल रही। पूरी रात बारिश होने से कई क्षेत्रों की हाईटेंशन लाइन ब्रेक डाउन हो गई थी। इसके चलते 500 से अधिक गांवों मे बिजली संकट जारी रहा। पूर्व में जिन गांवों में बिजली संकट चल रहा था, शुक्रवार को भी वहां आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी। जबकि नगर में लगातार चार घंटे से अधिक बिजली गायब रहने और उसके बाद ट्रिपिंग की समस्या से लोग परेशान रहे। शाम को बिजली सप्लाई चालू होने के बाद फिर से आई बारिश के कारण बिजली कर्मी फॉल्ट ठीक ही नहीं कर सके। शहर की सप्लाई तो जैसे-तैसे चालू कर दी गई, लेकिन गांवों में देर शाम तक बिजली सप्लाई चालू नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन


झमाझम बारिश से फिर सड़कों पर भरा पानी
बृहस्पतिवार को पूरी रात झमाझम बारिश होने और शुक्रवार को दिन में भी रुक-रुक कर बारिश होने से सड़कों पर फिर से पानी भर गया। कालाआम, कचहरी रोड, कचहरी गेट आदि स्थानों पर सड़कों पर जलभराव होने से राहगीरों काफी परेशानी झेलनी पड़ी। बारिश बंद होने के बाद सड़कों पर भरे पानी और एक साथ बड़ी संख्या में लोगों के निकलने से सड़कों पर जाम जैसी स्थिति बन गई थी। वहीं, खुर्जा में बारिश से मोहल्ला कोट, तरीनान, मुरारीनगर, ज्ञानलोक, बुर्ज, पदमसिंह गेट, पदम की पुलिया समेत कई स्थानों पर जलभराव होने से कीचड़ सड़कों पर फैल गई। कई स्थानों पर गंदा पानी घरों और दुकानों में भी घुस गया।

नगर पालिका ने निकलवाया पानी
बारिश से सड़कों पर भरे पानी को नगर पालिका टीम ने तुरंत निकलवा दिया। बकरीद को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका ईओ एके सिंह ने कर्मचारियों की टीम तुरंत भेजकर कॉलोनियों की सड़कों पर भरे पानी और गंदगी को तुरंत साफ करने के निर्देश दिए।

कोट
बारिश के कारण लाइनें ब्रेक डाउन हो गई थीं। बारिश बंद होते ही टीमें लाइनों को दुरुस्त करने में लग गई थीं। रुक-रुक कर बारिश होने से लाइनों की मरम्मत में काफी परेशानी हुई। जल्द ही सभी गांवों की बिजली चालू करा दी जाएगी। - संजीव राना, एसई, पावर कॉरपोरेशन

--------------------------
फोटो समाचार
बारिश में गिरी मकान की छत व दीवार
शिकारपुर। बृहस्पतिवार शाम आई तेज बारिश में गांव हिरनौट में एक मकान की छत भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ। शिकारपुर क्षेत्र के गांव हिरनौट निवासी सतीश चंद गुप्ता पुत्र श्यामलाल गुप्ता गांव में रहकर खेतीबाड़ी करते हैं। बृहस्पतिवार शाम क्षेत्र में तेज बारिश होने से उनके मकान की दीवार व कच्ची छत गिर पड़ी। गनीमत रही कि जिस समय हादसा हुआ, उस समय मकान में कोई मौजूद नहीं था। पीड़ित ने प्रशासनिक अफसरों को पत्र भेजकर मुआवजा दिलाने की मांग की है।

फोटो समाचार

भड़काऊ प्राथमिक विद्यालय में भरा पानी
खानपुर। गांव भड़काऊ स्थित प्राथमिक विद्यालय में बारिश का पानी भर गया। छात्रों को पानी से निकलकर अपनी कक्षाओं तक जाना पड़ा। प्रधान अध्यापक देवेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान को समस्या की जानकारी दे दी है। अभिभावकों ने भी स्कूल में भरे पानी से निजात दिलाने की मांग की है। प्रधान सरदार खां ने बताया कि जल्द ही स्कूल से पानी निकासी की व्यवस्था करा दी जाएगी।

फोटो समाचार
बारिश के बाद भी नहीं मिली राहत
बुलंदशहर। लगातार तीन दिन की बारिश के बाद भी उमस से राहत नहीं मिली। बृहस्पतिवार पूरी रात बारिश हुई और शुक्रवार को भी दिन में अच्छी बारिश हुई। बावजूद इसके उमस बरकरार है। यह अलग बात है कि तापमान में गिरावट आई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि समय पर अच्छी बारिश न होने का कारण बिगड़ता पर्यावरण है। यदि और बारिश होती हैै तो फसलों को नुकसान होगा। बारिश से धरती की गर्मी निकल रही है, जिससे उमस बरकरार है। उन्होंने फिलहाल बारिश जारी रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन


बारिश के चलते घरों में घुसा पानी
सिकंदराबाद। बृहस्पतिवार दोपहर से शुरू हुई झमाझम बारिश से नगर की गालियां, सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। नगर के अधिकांश मोहल्लों में जल भराव के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सराय झाझन, अंसारयान, पैठ बाजार,शेखवाडा, खत्रिवाडा आदि में नाले नालियों का पानी ओवर फ्लो होकर सड़कों पर बहने लगा। लोगों के घरों के आगे पानी भरने से उनका बाहर निकलना मुश्किल हो गया। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि नाले नालियों की सफाई नहीं होने के कारण मोहल्ले में जलभराव हुआ है। समस्या को लेकर कई बार प्रशासनिक अफसरों से शिकायत भी की गई, लेकिन को समाधान नहीं निकला। इसके अलावा सलेमपुर रोड, गोरखी, टीचर्स कॉलोनी, हीरा कॉलोनी आदि मोहल्लों में जलभराव के चलते लोग परेशान रहे। आलम यह रहा कि घर से बाहर निकलने वालों को को पानी से होकर गुजरना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें