फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्याना से अब सीधे हरिद्वार को मिलेगी बस

विज्ञापन
विज्ञापन
स्याना से अब सीधे हरिद्वार को मिलेगी बस
विज्ञापन

- स्याना से गढ़ होते हुए मेरठ के रास्ते हरिद्वार पहुंचेगी बस
- बस चलाने को एआरएम ने बनाया रूट प्लान, आज हो सकती है शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
स्याना क्षेत्र की जनता के लिए एक अच्छी खबर है। लोगाें को अब हरिद्वार जाने के लिए बुलंदशहर नहीं आना पड़ेगा और स्याना से ही सीधे बस मिलेगी। बस चलाने को एआरएम ने रूट प्लान बना लिया। बस मंगलवार से शुरू हो सकती है।
विज्ञापन

स्याना क्षेत्र की जनता पिछले काफी समय से हरिद्वार को बस चलाने की मांग कर रही थी। कई बार बस चलाने के प्रयास किए गए। मगर, बीच में कोई न कोई अड़ंगा सामने आता रहा। इसी बीच अब स्याना विधानसभा से भाजपा विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने क्षेत्र की जनता की समस्या को दूर करने में पहल की। इसका नतीजा यह रहा है कि बुलंदशहर डिपो के एआरएम ने स्याना से सीधे हरिद्वार बस चलाने का निर्णय लिया और रूट प्लान तैयार कर लिया है। यह बस सुबह रवाना होगी और आठ बजे स्याना पहुंच जाएगी। स्याना से चलकर बस गढ़ और मेरठ के रास्ते हरिद्वार दोपहर एक बजे पहुंच जाएगी। हरिद्वार में एक घंटा विश्राम के बाद दो बजे फिर वापस चलेगी और शाम आठ बजे स्याना होते हुए बुलंदशहर पहुंचेगी। इस बस से औरंगाबाद और लखावठी क्षेत्र की जनता को लाभ मिलेगा। एआरएम एसपी सिंह ने बताया कि बुलंदशहर से स्याना और गढ़ से मेरठ के रास्ते हरिद्वार के लिए बस चलाने का रूट प्लान तैयार कर लिया है। प्रयास किया जा रहा है कि बस मंगलवार को चला दी जाए। इसके लिए क्षेत्रीय विधायक से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें