फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण डाक सेवकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण डाक सेवकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी
विज्ञापन

बुलंदशहर। सातवें वेतन आयोग लागू करने तथा अन्य मांगों को लेकर ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। इस मौके पर जिले के सभी ग्रामीण डाक कर्मी अखिल भारतीय ग्रामीण डाक (जीडीएस) कर्मचारी संघ के बैनर तले जिला डाकघर पर प्रदर्शन के लिए एकत्रित हुए।
विज्ञापन

अखिल भारतीय ग्रामीण डाक (जीडीएस) कर्मचारी संघ के मंडलीय सचिव रामभूल वर्मा ने बताया कि डाक सेवक संघ लगातार सातवें वेतन को लागू कराने की मांग कर रहा है, लेकिन अभी तक कर्मचारियों के हित में सातवें वेतन आयोग को लागू नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि जब तक सातवें वेतन आयोग के साथ कमलेश चंद कमेटी की रिपोर्ट लागू नहीं की जाती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। रिपोर्ट लागू न होने तक देश भर के समस्त ग्रामीण डाक कर्मी हड़ताल पर रहेंगे। डाक कर्मियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर होने के चलते गांवों में डाक वितरण नहीं हो पा रहा है। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें