फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों में एडमिशन का आज अंतिम दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेजों में एडमिशन का आज अंतिम दिन
विज्ञापन

- अधिकांश कॉलेजों में सीटें हुईं फुल, आज भी होंगे एडमिशन
- यूजी और पीजी की रिक्त सीटों पर हो रहे एडमिशन
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जिले के कॉलेजों में यूजी और पीजी की प्रथम वर्ष की कक्षाओं में एडमिशन की प्रक्रिया बुधवार को भी जारी रही। अधिकतर कॉलेजों में सीटें भर चुकी हैं और एडमिशन का बृहस्पतिवार को अंतिम दिन है। जिन कॉलेजों में सीटें खाली हैं, उनके प्राचार्यों ने छात्र-छात्राओं से बृहस्पतिवार को एडमिशन करवाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

सीसीएसयू ने इस बार यूजी की तीन और पीजी की दो मेरिट जारी करने के बाद खाली सीटों पर कॉलेजों को ओपन मेरिट बनाकर एडमिशन कराने का आदेश दिया था। विवि के आदेश पर कॉलेजों ने 10 अगस्त को मेरिट जारी कर दी थी और 12 अगस्त को एडमिशन होने थे, लेकिन विवि की वेबसाइट नहीं खुलने से एडमिशन शुरू नहीं हो सके। इसके बाद विवि ने 14 अगस्त को फिर एडमिशन का आदेश दिया और बाद में उसे वापस कर 16 अगस्त को एडमिशन का आदेश दिया। 14 अगस्त को डीएवी कॉलेज ने विद्यार्थियों के एडमिशन किए थे। जबकि बुधवार को जिले के कॉलेजों में एडमिशन के लिए छात्र-छात्राओं की लाइन लगी रही। मंगलवार डीएवी कॉलेज में बीए में 12, बीएससी में आठ और बीकॉम में 15 एडमिशन हुए। प्राचार्य प्रो. विकास शर्मा ने बताया कि बीएससी में सीटें फुल हो गईं और बीए और बीकॉम में कुछ ही सीटें बची हैं। आईपी कॉलेज में बीएससी में 12 और बीकॉम में सात एडमिशन हुए। यहां भी बहुत कम सीटें खाली रह गई हैं। गौरी शंकर कन्या महाविद्यालय में बीकॉम में सात और बीए में 13 एडमिशन हुए। आईपी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बीके अग्रवाल ने बताया कि ओपन मेरिट में एडमिशन का बृहस्पतिवार को अंतिम दिन है। हालांकि सीट भरने के चांस हैं। मगर, इसके बाद भी यदि सीट खाली रह जाती हैं तो फिर मेरिट बनाकर प्रवेश किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें