फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित होंगे छह गांवों के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित होंगे छह गांवों के प्रधान
विज्ञापन

- स्वच्छता की अलख जगाने वाले पांच समाजसेवी भी होगा सम्मानित
- डीएम के आदेश पर डीपीआरओ ने सम्मान के लिए बनाई लिस्ट
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। स्वतंत्रता दिवस पर खुले में शौच मुक्त की अलख जगाने में विशेष सहयोग करने वाले छह ग्राम प्रधान और पांच समाजसेवी सम्मानित होंगे। डीएम और सीडीओ के आदेश पर डीपीआरओ ने सम्मानित होने वालों की लिस्ट बना ली है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत अभियान (ग्रामीण) के तहत गांवों को खुले में शौच मुक्त करने को लेकर अभियान चल रहा है। इस अभियान के तहत अब तक जिले के 103 गावंों को खुले में शौच मुक्त घोषित किया जा चुका है। इस कार्य में विशेष काम करने वाले छह प्रधान और पांच समाजसेवियों को जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित करवाने का निर्णय लिया है। जिला पंचायत राज अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि डीएम डॉ. रोशन जैकब और मुख्य विकास अधिकारी जसजीत कौर के आदेश पर शिकारपुर ब्लॉक से फैजलपुर अजनारा और हिरनौट, डिबाई ब्लॉक के राजघाट, लखावठी ब्लॉक के रजवाना और अगौता ब्लॉक के जसनावली खुर्द व भंडौली के ग्राम प्रधानों को स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित करने का निर्णय लिया है। इनमें राजघाट की प्रधान कुमारी लता, रजवाना के प्रधान मो. अकरम, जसनावली खुर्द की प्रधान किरन और भंडोली के प्रधान हरेंद्र सिंह आदि शामिल हैं। इसी तरह ओडीएफ की विशेष सहयोग करने वाले समाजसेवी अरनिया से दिनेश कुमार, जहांगीराबाद से महेश कुमार, रामघाट से निधि शर्मा और ऊंचागांव ब्लॉक के गांव बसी से गनपत और ताराचंद को भी सम्मानित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें