फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपं चुनाव: सदस्यों को लामबंद करने में जुटे प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिपं चुनाव : सदस्यों को लामबंद करने में जुटे प्रत्याशी
विज्ञापन

- तरह-तरह के प्रलोभन देकर कर रहे रिझाने की कोशिश
- तीन प्रत्याशियों के चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा
- जाति विशेष के सदस्यों को रिझाने में लगा एक प्रत्याशी
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव के दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे प्रत्याशियों की बेचैनी बढ़ती जा रही है। कई पार्टियों के जिला पदाधिकारी अपने पक्ष के सदस्यों को एकजुट करने के लिए गोपनीय बैठक कर रहे हैं तो प्रत्याशी भी अपने सदस्यों को अपनी ओर रिझाने के लिए तरह-तरह के प्रलोभन दे रहे हैं। हालांकि ताज किसके सिर सजेगा यह तो आने वाला वक्त ही तय करेगा।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के इस्तीफा देने के बाद से जिला पंचायत अध्यक्ष पद का दायित्व डीएम संभाल रही हैं। शासन ने अध्यक्ष के चुनाव के लिए 22 अगस्त की तिथि घोषित की थी, जबकि नामांकन 16 को होना तय किया था। चुनाव के नजदीक आते ही अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ती जा रही हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल मैदान में केवल तीन प्रत्याशी नजर आ रहेे हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से एक प्रत्याशी को पहले ही नकारा जा चुका है, जबकि एक नया प्रत्याशी होने के चलते उसे कम तवज्जो दी जा रही है। माना जा रहा है कि अंदर खाने भाजपा टीम एक गैर भाजपाई प्रत्याशी को समर्थन कर रही है। चर्चा है कि सत्ताधारी दल के समर्थन के चलते उसकी जीत तय मानी जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सत्ताधारी दल के जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने एक गोपनीय बैठक कर हाईकमान के निर्देशानुसार एक प्रत्याशी के समर्थन में वोट करने के लिए रणनीति तैयार की है। हालांकि बताया जा रहा है कि सत्ताधारी दल के समर्थित कई सदस्य अन्य प्रत्याशी का भी साथ दे रहे हैं। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल का कहना है कि पार्टी हाईकमान के निर्देशानुसार निर्णय लेगी।
विज्ञापन


गोपनीय बैठक कर रहे नेता
सूत्रों के अनुसार रविवार को भाजपा पदाधिकारियों समेत सांसद व विधायकों ने एक बैठक कर एक प्रत्याशी को समर्थन देने की रणनीति बनाई। हालांकि अभी तक तय नहीं हो सका है कि भाजपा किस प्रत्याशी के समर्थन में अपने सदस्यों को निर्देशित कर रही है।
विज्ञापन


जाति विशेष के लोगों को साधने की हो रही कोशिश
अध्यक्ष पद का एक अन्य प्रत्याशी जाति विशेष के लोगों को साधने की कोशिश में लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि इसी कार्य के लिए प्रत्याशी ने एक पूर्व मंत्री के दरबार में मत्था टेका था। जिसके बाद जाति विशेष के सभी सदस्यों को एकजुट करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि उस जाति के कई सदस्य एक अन्य प्रत्याशी के साथ दिखने से भी प्रत्याशी के अरमान पूरे होते नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें