फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन करोड़ से बनैल वासियों को मिलेगा शुद्ध पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन करोड़ से बनैल वासियों को मिलेगा शुद्ध पानी
विज्ञापन

- शासन ने राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन के तहत प्रस्ताव को दी हरी झंडी
- सांसद डॉ. भोला सिंह ने आदर्श गांव बनाने के लिए ले रखा है गोद
- 16 किमी. की पाइप लाइन और तीन लाख लीटर पानी के लिए बनेगा जलाशय
- गांव में दो हजार लीटर प्रति मिनट पानी देने वाला लगेगा ट्यूबवेल
गौरव भारद्वाज
बुलंदशहर।
आदर्श गांव बनाने के लिए सांसद द्वारा गोद लिए गांव बनैल के लोग अब दूषित पानी पीने को मजबूर नहीं होंगे। शासन ने राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन के तहत भेजे तीन करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। बजट जारी होते ही योजना का काम शुरू कर दिया जाएगा। सब कुछ ठीक रहा तो 15 हजार की आबाद वाले इस गांव को अगले वर्ष 2018 में शुद्ध पानी पीने को मिलने लगेगा।
शिकारपुर तहसील के पहासू ब्लॉक क्षेत्र के बनैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर भाजपा सांसद डॉ. भोला सिंह ने आदर्श गांव स्थापित करने के लिए गोद लिया था। जल निगम के अफसरों ने जब गांव से पानी के सैंपल लिए तो रिपोर्ट चौंकाने वाली आई। गांव के लोग दूषित पानी पीने को मजबूर थे। ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल की व्यवस्था के लिए जल निगम ने करीब चार माह पहले शासन को प्रस्ताव भेजा था। तीन करोड़ के इस प्रस्ताव में तीन लाख लीटर पानी के लिए एक जलाशय बनेगा। दो हजार लीटर प्रति मिनट पानी देने वाला एक ट्यूबवेल लगेगा। घर-घर पानी पहुंचाने के लिए 16 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछेगी। जल निगम के अधिशासी अभियंता एके सिंघल ने बताया कि शासन ने तीन करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। बजट जारी होते ही योजना पर काम शुरू करा दिया जाएगा। उम्मीद है कि अगले वर्ष 2018 में ग्रामीणों को शुद्ध पानी पीने को मिल जाए।
विज्ञापन


रज्जू भैय्या का गांव है बनैल
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के चतुर्थ सरसंघ चालक प्रोफेसर राजेंद्र सिंह उर्फ रज्जू भैय्या का जन्म गांव बनैल में हुआ था। गांव में उनका काफी योगदान रहा। इसलिए गांव बनैल में बड़े-बड़े लोग आते रहते हैं।
विज्ञापन


कोट्स
ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल की व्यवस्था के लिए जल निगम से कई बार प्रयास किए। जिसके बाद यह सफलता मिली। गांव में विकास के काम होने चाहिए। विकास के कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। - मनोज देवी, ग्राम प्रधान बनैल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें