फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो समाचार। फाइल नं.0

विज्ञापन
विज्ञापन
परंपरागत कबड्डी के लिए चुनी गई जहांगीराबाद की तीन खिलाड़ी
विज्ञापन

- छह अगस्त को हुआ था ट्रायल, बधाई देने वालों का लगा तांता
जहांगीराबाद। देश में पहली बार छह अगस्त को कराई गई परंपरागत कबड्डी लीग में जहांगीराबाद क्षेत्र की तीन महिला खिलाड़ियों का चयन हुआ है। क्षेत्र की इन छात्राओं का कबड्डी लीग में चयन होने पर उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
छह अगस्त को गाजियाबाद के शास्त्रीनगर स्थित सन इंटर नेशनल स्कूल प्रांगण में संपन्न इस कबड्डी लीग प्रतियोगिता में कई चरणों के बाद क्षेत्र के गांव लोहरा निवासी प्रवेश शर्मा, गांव भैयांपुर निवासी श्वेता चौधरी व गांव पसौली निवासी दिव्या का चयन हुआ है। अब इन विजेता खिलाड़ियों को 20 सितंबर को मोदीनगर में होने वाले दूसरे चरण के ट्रायल में परखा जाएगा। जहां अव्वल आने पर इन्हें यूपी टीम के लिए चुना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेता खिलाड़ियों प्रवेश शर्मा, दिव्या व श्वेता चौधरी ने बताया कि पहली बार देश में परंपरागत कबडडी पर आधारित इस तरह का टूर्नामेंट हुआ है। इसमें पूरे प्रदेश से 12 से अधिक टीमों ने भाग लिया है। टीमों का गठन भी ट्रायल से किया गया। छह अगस्त को गाजियाबाद में हुए चयन में लड़के और लड़किया दोनों टीमों के लिए खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इन खिलाड़ियों ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को सभी सुविधाएं एसोसिऐशन की ओर से उपलब्ध कराई जाऐगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें