फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन: बहनों ने भाई की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षाबंधन: बहनों ने भाई की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र
विज्ञापन

- दिन-भर जाम से निपटते हुए भाई के घर पहुंची बहनें
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर/खुर्जा/सिकंदराबाद। जिले में सोमवार को रक्षाबंधन बड़ी धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा। वहीं भाइयों ने रक्षासूत्र बंधवाकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। साथ ही उन्हें गिफ्ट भेंट किए।
जिले में सोमवार को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। शुभ मुहूर्त के लगते ही बहनों ने भाइयों के माथे पर रोली का तिलक लगा और मिठाई खिलाकर भाइयों की कलाई पर राखी बांध रक्षा का संकल्प लिया। इसके बदले में भाइयों ने रक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। राखी बांधने के लिए सुबह से लेकर शाम तक भाइयों के घर पर बहनों का आना-जाना लगा रहा। खुर्जा, सिकंदराबाद, ककोड़, चोला, अहार, शिकारपुर, जहांगीराबाद, अनूपशहर, डिबाई, दानपुर, छतारी, पहासू, स्याना, बीबीनगर आदि क्षेत्रों में रक्षाबंधन का त्योहार श्रद्धा से मनाया गया। गुलावठी में भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री विनीता सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व सामाजिक समरसता का पर्व है। गजेंद्री चौधरी, मीनाक्षी, सुनीता, कुसुम देवी, भावना सिंह, सपना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


भाइयों का प्यार बहनों को खींच लाया जेल
बुलंदशहर। रक्षा के बंधन और भाइयों का प्यार उनकी बहनों को जेल तक खींच ले गया। जेल परिसर में जेल में बंद अपने भाइयों की कलाई में राखी बांधी। साथ ही उन्हें मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया। इस दौरान जेल प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए।
सोमवार को जेल परिसर में रक्षाबंधन कड़ी सुरक्षा के बीच बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जेल में राखी बांधने पहुंचने वाली बहनों के लिए कोई पाबंदी नहीं लगाई गई। बंदी भाइयों को जेल परिसर के खुले में मैदान में लाइनवार बैठा दिया गया। इसके बाद सामने बैठ बहनों ने पंरपरागत ढ़ंग से अपने भाइयों की कलाई पर प्यार बांधा। भाई-बहन एक दूसरे को देख उनकी आंखे भर आईं। जेल अफसराें के अनुसार सोमवार को किसी भी महिला की पर्ची कैंसिल नहीं की गई। बहनों के साथ पत्नी, बच्चे और मां भी अपनों से मिलने के लिए जेल पहुंची। उनमें से किसी को नहीं रोका गया। सुबह 10 बजे से शाम चार बजे के बाद तक भी राखी बांधने का सिलसिला चलता रहा।

खाली हो गए एटीएम
बुलंदशहर। रक्षाबंधन पर शहर के एटीएम लोगों को दगा दे गए। बैंकों का अवकाश होने के कारण लोगों को रुपये निकालने के लिए भटकना पड़ा। शहर के कई एटीएम काफी समय से शोपीस बने हुए हैं। रविवार को बैंक बंद होने के कारण एटीएम ने भी काम नहीं किया। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

मुस्लिम बहन ने हिंदू भाई की कलाई पर बांधी राखी
शिकारपुर। कस्बे में मुस्लिम बहन ने हिन्दू मुस्लिम एकता का परिचय देते हुए हिंदू भाई की कलाई पर राखी बांधी। नगर के लोगों ने इसे हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल बताया है। मोहल्ला मौथरपुरा निवासी मुकेश कुमार शर्मा का पुत्र पंकज शर्मा भाजपा युवा मोर्चा का नगर अध्यक्ष हैं। सोमवार को नगर के मोहल्ला नौगंज निवासी रुबीना पुत्री नजीर अहमद ने अपनी मां साहिस्ता के साथ आकर पंकज की कलाई पर राखी बांधी। पंकज ने बताया कि कुछ दिनन पूर्व रुबीना बीमार थी। दवा लेने के लिए उसके मेडिकल स्टोर पर आई थी। रविवार को उसने रक्षाबंधन के पर्व पर उसकी कलाई पर राखी बांधने की इच्छा जाहिर की थी और उन्होंने स्वीकार कर लिया था।
विज्ञापन


पौधरोपण कर राखी बांध लिया बचाने का संकल्प
अनूपशहर। अनूपशहर तहसील परिसर में रक्षाबंधन पर्व पर एसडीएम शुभी सिंह काकन की पहल पर वन विभाग के सहयोग से गणमान्य नागरिकों, पुलिस अधिकारियों व तहसील स्टाफ, शिक्षकों, स्कूली बच्चों आदि ने पौधरोपण किया। इस दौरान लगाए गए पौधों को राखी बांधकर बचाने का संकल्प लिया। तहसीलदार हीरालाल सैनी ने बताया कि एसडीएम की पहल पर करीब छह दर्जन छायादार, फलदार व औषधीय पौधे तहसील परिसर में लगाए गए हैं। तहसील परसिर में रक्षाबंधन उत्सव भी मनाया गया। इसमें स्कूली बच्चियों ने एसडीएम, सीओ व तहसीलदार आदि की कलाइयों पर राखी बांधी। एसडीएम की ओर से बच्चों को उपहार प्रदान किए गए। सीओ मनीष यादव, तहसीलदार हीरालाल सैनी, रेंजर कमल किशोर, प्रभारी निरीक्षक तपेश्वर सागर, राजकुमार राघव, विपिन, संकेत, इकबाल, साबिर, चंद्रभान सिंह, अशोक पंवार, धीरज सिंह, दुर्गेश चौधरी आदि शमिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें