फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना की घटतौली और पर्ची में गड़बड़ी पर होगी एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ने की घटतौली और पर्ची में गड़बड़ी पर होगी एफआईआर
विज्ञापन

- गन्ना किसानों की समस्या सुनने को गन्ना विकास अधिकारी कार्यालय, सोसायटी व मिल में बनेंगे कंट्रोल रूम
- किसानों की ऑनलाइन शिकायतों को भी नहीं किया जाएगा नजरंदाज
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। गन्ना किसानों को इस बार अपना गन्ना बेचने और पर्ची के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। उनकी समस्या को नजरंदाज नहीं किया जाएगा। समस्या सुनने को कंट्रोल रूम बनेंगे और ऑनलाइन शिकायतों का भी एक दिन में समाधान होगा। इसके लिए जिला गन्ना अधिकारी ने तैयारी कर ली और बृहस्पतिवार गन्ना समिति व मिल अफसरों की बैठक लेकर आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी एपी सिंह ने बताया कि इस बार रणनीति बनाई गई है कि किसी भी गन्ना किसान को परेशान न किया जाए। उन्होंने गन्ना समिति और मिल अफसरों को चेतावनी दी कि गन्ना घटतौली और पर्ची में गड़बड़ी का मामला सामने आया तो संबंधित अफसर और कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर होगी। किसानों की समस्या दर्ज करने के लिए जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय, गन्ना सोसायटी और मिलोें में कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे। इसके साथ ही जहां से कंप्यूटर से पर्ची निकाली जाएगी, वहां का हेल्प लाइन नंबर जारी किया जाएगा। ऑनलाइन शिकायतों का निस्तारण एक दिन में होगा। यदि कोई किसान अपना नाम न बताने की स्थिति में है तो वह अपनी शिकायत बिना नाम के बॉक्स में डाल सकेगा। किसान सीधे भी अफसरों से अपनी शिकायत दर्ज कर समाधान करवा सकेंगे। इसके लिए अभी से तैयारी कर ली जाए और किसी भी तरह की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं होगी। मिल चलाने, किसानों से बांड भरने और कलेंडर जारी करने का काम भी प्रगति पर है। जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय में हुई बैठक में सोसायटी सहित सभी चीनी मिलों के अफसर और कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें