फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वते लेते पक्रड़वाने वाला ठेकेदार अफसरों के निशाने पर आया

विज्ञापन
विज्ञापन
डीजीएम को पकड़वाने वाला ठेकेदार होगा ब्लैकलिस्टेड
विज्ञापन


- बीएसएनएल जीएम ने ब्लैक लिस्टेड करने को उच्चाधिकारियों को भेजी रिपोर्ट
- ऑप्टीकल फाइबर केबल बिछाने में लापरवाही का लगाया आरोप
- सीबीआई की टीम ने बुलंदशहर पहुंचकर दफ्तर से किया था डीजीएम को गिरफ्तार
पुनीत शर्मा
बुलंदशहर।
बीएसएनएल के डीजीएम को रिश्वत मांगने पर सीबीआई से रंगेहाथ पकड़वाने वाले ठेकेदार को अब अफसरों ने निशाने पर ले लिया है। उसको ब्लैक लिस्ट करने की संस्तुति कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। जिसके चलते बीएसएनएल के ठेकेदारों में खलबली मची है। अफसरों ने ठेकेदार पर समय सीमा में कार्य न करने का आरोप मढ़ा है।
बता दें कि 19 दिसंबर 2016 को बीएसएनएल के डीजीएम आरएस वर्मा को ठेकेदार पवन कुमार बालियान से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए सीबीआई ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। सीबीआई की कार्रवाई से बीएसएनएल दफ्तर के अफसरों व कर्मचारियों के होश फाख्ता हो गए थे। जिस वक्त सीबीआई टीम ने छापा मारा था, कई बड़े अफसर व कर्मचारी दफ्तर से जा चुके थे। वहीं, अफसरों का कहना था कि ठेकेदार ने समय से काम पूरा नहीं किया था, जिसके चलते डीजीएम ने ठेकेदार को नोटिस जारी कर ब्लैक लिस्ट करने की चेतावनी दी थी। इससे खफा होकर ठेकेदार ने डीजीएम को रंगे हाथों पकड़वाया था। उक्त ठेकेदार पर केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत कई ब्लॉकों में लाखों रुपये के टेंडर थे। बताया जा रहा है कि कार्य को समय के छह माह बाद भी पूरा नहीं किया गया। अब अफसरों ने ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने की संस्तुति कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
विज्ञापन

...
आठ ब्लॉक में था ठेकेदार पर काम
जिले के 857 गांवों में फाइबर लाइन पहुंचाने के लिए निकाले गए टेंडर के तहत ठेकेदार पवन कुमार बालियान को सिकंदराबाद में 15, गुलावठी में 30, दानपुर में 30, लखावटी में 30, शिकारपुर में 40, बीबीनगर में 40, जहांगीराबाद में 40 और अनूपशहर में 30 फीसदी कार्य करने का जिम्मा दिया गया था। उक्त कार्यों में ठेकेदार को समयावधि में करीब पांच सौ किमी लाइन बिछाने का काम था, लेकिन ठेकेदार लक्ष्य का आधा भी पूरा नहीं कर सका था। जिसके चलते अफसरों ने ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने की संस्तुति की है।
विज्ञापन

...
समयावधि में कार्य पूरा न करने तथा सही गुणवत्ता से कार्य न करने पर ठेकेदार पवन कुमार बालियान को ब्लैक लिस्ट करने की संस्तुति भेजी गई है। आगे की कार्रवाई उच्चाधिकारियों के स्तर से ही की जाएगी। - आरवी वर्मा, जीएम, बीएसएनएल
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें