फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में चार घंटे गुल रही 10 हजार घरों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में चार घंटे गुल रही 10 हजार घरों की बिजली
विज्ञापन

- 33 केवीए लाइन पर टूटकर गिरा पेड़
- हाइडिल व अनूपशहर अड्डा बिजलीघर रहे बंद
अमर उजाला ब्यूरो।
बुलंदशहर। हाईटेंशन लाइन पर पेड़ टूटकर गिरने से शुक्रवार रात नगर के दस हजार घरों में लगातार चार घंटे बिजली गुल रही। इस दौरान भीषण गर्मी में लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। कर्मचारियों ने रात में ही टूटे पेड़ को हटाकर तड़के करीब 4.30 बजे बिजली सप्लाई शुरू की। इसके बाद लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

मामन स्थित बिजलीघर के पास एक पेड़ 33 केवीए लाइन पर टूटकर गिर गया। इसके चलते रात 12 बजे के करीब नगर के हाइडिल व अनूपशहर अड्डा बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली सप्लाई ठप हो गई। लगातार चार घंटे से अधिक बिजली सप्लाई बाधित रहने से लोगों को भीषण गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ी। गर्मी के चलते लोग परेशान रहे। बिजली अफसरों ने रात में ही एक टीम पेट्रोलिंग के लिए भेजी, जिसके बाद टीम ने फाल्ट को ढूंढकर पेड़ हटाते हुए लाइन ठीक की और बिजली सप्लाई चालू करा दी। इस दौरान शास्त्री नगर, राम विहार, मोहनकुटी, राधानगर, आदर्श नगर, साठा, मामन रोड, अनूपशहर अड्डा, टांडा, मौसमगढ़ समेत अन्य मोहल्लों व गांवों के लोगों को बिजली संकट झेलना पड़ा।
विज्ञापन

एक्सईएन डीसी शर्मा ने बताया कि रात में 33 केवीए लाइन पर पेड़ टूटकर गिरने से फॉल्ट हो गया था। तड़के करीब 4.30 बजे बिजली सप्लाई चालू करा दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें