फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौर ऊर्जा से जगमग होंगे राजकीय इंटर कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
सौर ऊर्जा से जगमग होंगे राजकीय इंटर कॉलेज
विज्ञापन


नगर के दो राजकीय इंटर कॉलेज सौर ऊर्जा से जगमग होंगे। इन विद्यालयों में 20 लाख रुपये की लागत से सौर ऊर्जा प्लांट, एलईडी बल्ब और पंखे आदि लगेंगे। इसका प्रस्ताव नेडा के पास पहुंच गया है और काम शुरू करवाने की तैयारी तेज हो गई है।

शासन की ओर से क्लीन यूपी-ग्रीन यूपी योजना के तहत नगर के राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज का चयन हुआ है। इस योजना से इन विद्यालयों में करोड़ों की लागत से भवन का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण का काम अंतिम चरण में है।
विज्ञापन


विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर क्लास और आधुनिक प्रयोगशाला के साथ पार्क और खेल मैदान भी बनाए जा रहे हैं। इसी योजना के तहत दोनों विद्यालयों में सौर ऊर्जा प्लांट लगाकर बिजली सप्लाई होनी है।

इस कार्य के लिए प्रस्ताव बनाकर नेडा के पास भेज दिया है। नेडा ने प्रस्ताव मिलने पर विद्यालयों में सौर ऊर्जा प्लांट लगाने के साथ एलईडी बल्ब और पंखे आदि लगाने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


अफसरों का दावा है कि यह कार्य जल्द ही शुरू कर पूरा कर लिया जाएगा। नेडा के प्रोजेक्ट ऑफिसर पीपी सिंह ने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में सौर ऊर्जा प्लांट, एलईडी बल्ब और पंखे लगाने के लिए प्रस्ताव प्राप्त हो गया है।

यह कार्य जल्द शुरू हो जाएगा और दोनों विद्यालयों में सौर ऊर्जा से बिजली सप्लाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें