फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहल्लेवासियों ने स्वयं किया पार्क का सौंदर्यीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्लेवासियों ने खुद किया पार्क का सौंदर्यीकरण
विज्ञापन


नगर की पाश कॉलोनी यमुनापुरम स्थित जी-ब्लॉक के पार्क के सौंदर्यीकरण को लेकर लोगों ने प्रशासन को कई बार गुहार लगाई। मगर, जब उनकी मांग किसी ने नहीं पूरी की तो लोगों ने स्वयं ही पार्क का सौंदर्यीकरण करवाने का निर्णय लिया।

इसका नतीजा यह रहा कि अब यह पार्क पूरी तरह गुलजार हो गया है। बृहस्पतिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल ने पार्क का उद्घाटन किया। यमुनापुरम स्थित जी-ब्लाक के लोगों ने बताया कि पार्क की हालत बदहाल थी।
विज्ञापन


कई बार प्रशासन से सौंदर्यीकरण की मांग की गई, लेकिन जब कोई बात नहीं बनी तो लोगों ने खुद ही अपनी जेब से राशि एकत्रित कर पार्क का सौंदर्यीकरण कराने का निर्णय लिया। इसमें सभी का विशेष सहयोग मिला।

स्व. प्रेमलता के नाम पर इस पार्क में पौधे रोपित किए गए और सफाई करवाकर चहारदीवारी बनाई गई। पार्क में घास लगाने, फुटपाथ और स्ट्रीट लाइन लगाने के लिए भी लोगों ने राशि एकत्रित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


पार्क के उद्घाटन से पहले ब्लॉक की महिलाओं ने वहां पर हरियाली तीज भी धूमधाम से मनाई और पौधे रोपित किए। इस दौरान केके मित्तल, रिंकू मित्तल, सुरेश चंद, जितेंद्र सिंह, निरंजन चौहान, सुरेंद्र सिंह, ओमेश सिंह और सतेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें